फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bigotry was not seen in Yogi speech in Mathura Plans were enumerated through slogan Sabka Saath, Sabka Vikas

लोकसभा चुनाव: बदले-बदले नजर आए योगी, कान्हा की धरा से सौहार्द का संदेश; 26 मिनट के भाषण में 18 बार मोदी का नाम

Thu, 28 Mar 2024 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Mar 2024 11:58 AM IST
सार

मथुरा में योगी के भाषण में कट्टरता नहीं दिखी। सबका साथ-सबका विकास नारे के जरिए योजनाएं गिनाईं। सभी धर्मों, जाति के लोगों को साधते हुए चुनावी अभियान का शंखनाद किया। यमुना में गंदगी को लेकर दुखी हुए। 

विज्ञापन
Bigotry was not seen in Yogi speech in Mathura Plans were enumerated through slogan Sabka Saath, Sabka Vikas
मथुरा में प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोलते सीएम योगी - फोटो : संवाद

विस्तार

कान्हा की धरा मथुरा से सीएम योगी आदित्यनाथ ने 2024 के चुनाव प्रचार अभियान का आगाज बुधवार को किया। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचकर आराध्य का आशीर्वाद लिया। सीएम योगी के भाषण से उनका पुराना अंदाज नदारद था। भाषण में कट्टरता नहीं थी। सबका साथ-सबका विकास नारे के जरिये योजनाएं गिनाईं। वह प्रेम और सौहार्द और विकास की बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस को लेकर कहा कि एक पक्ष जाति, मजहब के आधार पर लोगों को बांटना चाहता है। दूसरा मोदी पक्ष है जो सबका साथ सबका विकास चाहता है।

विज्ञापन

26 मिनट के भाषण में 18 बार मोदी का नाम

सीएम ने अपने 26 मिनट के भाषण में आखिरी के 15 मिनट में मोदी का अपनी जुबान से 18 बार नाम लिया। इससे उन्होंने साफ कर दिया कि 2020-21 में जिस तरह से मोदी और योगी के रिश्ते बिगड़ने की चर्चा उठी थी। वह अब पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। योगी ने कहा कि, मोदी को अपना परिवार मानने वाले देश के 140 करोड़ लोग हैं। 

विज्ञापन

मोदी का मतलब सबकी गारंटी है। 12 करोड़ लोगों को किसान अन्नदाता स्कीम दी, 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया, ढाई करोड़ घरों में बिजली पहुंचाई, मुफ्त सिलिंडर दिए, देश में नए सात आईआईटी, आईआईएम खोले गए है। 15 एम्स भी का निर्माण हुआ है। सात करोड़ लोगों को बीमा कवर लाभ दिया गया है। मोदी का मतलब विकसित भारत है।

विज्ञापन

पार्टी के सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि रहें मौजूद

प्रबुद्धजनों को संबोधित करने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ से बंद कमरे में जनप्रतिनिधियों और पार्टी संगठन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। इसमें स्पष्ट तौर पर सभी जनप्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि पार्टी के सभी कार्यक्रमों में स्वयं उपस्थित रहेंगे। बूथ मैनेजमेंट पर पूरा फोकस करें। 

विज्ञापन

जनता के बीच सरकार की उपलब्धियों को लेकर जाएं। करीब पांच मिनट की यह मुलाकात की। सीएम के भोजन का भी यहां इंतजाम किया गया था। मगर, मेरठ जाने के लिए देरी होने के चलते उन्होंने भोजन नहीं किया। इस बैठक के बाद सीएम योगी सीधे मेरठ को रवाना हो गए।

मंच पर यह रहे मौजूद

सांसद हेमा मालिनी, राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी, विधायक श्रीकांत शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, पूरन प्रकाश, राजेश चौधरी, एमएलसी ठा. ओमप्रकाश सिंह, योगेश नौहवार (रालोद), मेयर विनोद अग्रवाल, जीएलए के वाइस चांसलर नारायण दास अग्रवाल, पूर्व विधायक भरत पाल सिंह, कारिंदा सिंह, रविकांत गर्ग, जिलाध्यक्ष भाजपा निर्भय पांडेय, जिलाध्यक्ष रालोद राजपाल भरंगर, मथुरा प्रभारी अशोक कटारिया, लोकसभा प्रभारी श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष घनश्याम लोधी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed