फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Biggest fraud: Land worth Rs. 2500 crores was swindled still the deeds were not stopped records also disappear

सबसे बड़ा फर्जीवाड़ा: ढाई हजार करोड़ की जमीन कर दी खुर्दबुर्द, फिर भी नहीं रुके बैनामे; रिकाॅर्ड भी गायब

Thu, 23 Jan 2025 09:54 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 23 Jan 2025 09:54 AM IST
सार

मौजा घटवासन में 2596 करोड़ रुपये की भूमि खुर्दबुर्द हो गई। इसका रिकाॅर्ड भी गायब है। रजिस्ट्री दफ्तर में जहां एक तरफ रोक के बावजूद खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मौजा घटवासन का सजरा, बंदोबस्त से लेकर नॉन जेड ए की खतौनियां तक गायब हैं।
 

विज्ञापन
Biggest fraud: Land worth Rs. 2500 crores was swindled still the deeds were not stopped records also disappear
नजूल जमीन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आगरा में जमीनों पर कब्जा कर फर्जी बैनामा से खरीद-फरोख्त के खेल में मौजा घटवासन में 2596 करोड़ रुपये की भूमि खुर्दबुर्द हो गई। मौजा घटवासन का रिकाॅर्ड भी गायब है। रजिस्ट्री दफ्तर में जहां एक तरफ रोक के बावजूद खरीद-फरोख्त का खेल चल रहा है। वहीं दूसरी ओर मौजा घटवासन का सजरा, बंदोबस्त से लेकर नॉन जेड ए की खतौनियां तक गायब हैं।
विज्ञापन


 

जीवनी मंडी स्थित जोंस मिल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जिसमें सत्ताधारी नेताओं व उनके रिश्तेदारों तक नहीं अवैध ढंग से जमीनों की खरीद-फरोख्त कर अकूत संपत्तियां अर्जित कर ली। 2021 में जांच में एसआईटी गठित होने के बाद भी एक माननीय ने जांच एसआईटी की जगह आर्थिक अपराध शाखा को स्थानांतरित करा दी। जहां यह जांच पिछले पांच साल से घोंघा की तरह रेंग रही है। जमीनों की खरीद-फरोख्त में कई सत्तादल के नेता व कार्यकर्ता शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में ढाई हजार करोड़ रुपये की सरकारी संपत्तियां खुर्दबुर्द होने के बाद जटिलताएं बढ़ने से रोकने के लिए तत्कालीन डीएम प्रभु एन सिंह ने मौजा घटवासन के गाटा संख्या 1734, 1737, 1739, 1741, 2078, 2079, 2080, 2081, 2085 व 2087 में भूमि अंतरण पर रोक लगाई थी। लेकिन, डीएम के हटने के बाद फिर यहां बैनामा शुरू हो गए। पांचों सब रजिस्ट्रार दफ्तरों में फर्जी बैनामा गाटा संख्या में हेराफेरी कर पंजीकृत कराए जा रहे हैं। जिनके बदले में सब रजिस्ट्रार से लेकर उच्च अधिकारियों की जेब गर्म हो रही है।

 
विज्ञापन

घटवासन में नजूल घोटाले पर पर्दा
सदर तहसील मौजा घटवासन में नजूल भूमि का घोटाला हुआ। जांच के लिए तहसील रिकॉर्ड रूम व जिला निबंधक अभिलेखागार में रखरखाव में लापरवाही से बेशकीमती दस्तावेज नष्ट हो गए। दिलचस्प बात यह है कि घटवासन का नक्शा, बंदोबस्ती सजरा तक गायब है। भूमाफिया व्यक्तियों ने सिर्फ तहसील रिकॉर्ड रूम नहीं, बल्कि जिला अभिलेखागार से लेकर राजस्व परिषद व राजकीय प्रिटिंग प्रेस तक से नक्शा गायब कराया दिया। जिस वजह से 4 साल से घटवासन के घोटाले पर पर्दा पड़ा हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed