{"_id":"5b5a09ab4f1c1bde6d8b49d3","slug":"big-scam-in-recruitment-of-teachers-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से हुईं 2000 से ज्यादा भर्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: शिक्षकों की भर्ती में बड़ा घोटाला, फर्जी दस्तावेजों से हुईं 2000 से ज्यादा भर्तियां
पुनीत शर्मा, अमर उजाला, मथुरा
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच कर रही एसटीएफ को अभी तक हो चुकीं गिरफ्तारियों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक प्रदेश में 2000 से भी ज्यादा नियुक्तियां फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हुईं हैं।
शिक्षा विभाग, सिंचाई, नहर और बैंक के साथ कई अन्य विभागों में फर्जी भर्तियों का सुराग एसटीएफ को मिला है। माना जा रहा है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों से जल्द ही गिरफ्तारियां की जाएंगी।
सरकारी विभागों में जालसाजी करके नौकरी लगवाने वाले रैकेट का नेटवर्क ध्वस्त करने में जुटी एसटीएफ ने तीन दिन पहले शिक्षक भर्ती घोटाले के मास्टरमाइंड राजवीर गुर्जर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
उसके तीन साथी जो इस पूरे नेटवर्क का अहम हिस्सा हैं वह अभी फरार हैं। इनकी तलाश की जा रही है। एसटीएफ के अफसरों का कहना है कि इस नेटवर्क से जुड़े जितने लोगों की अभी तक गिरफ्तारियां हुईं हैं उनसे पूछताछ में जो जानकारी मिल रही है।

उसके हिसाब से अभी तक 2000 से ज्यादा फर्जी नियुक्तियां सरकारी विभागों में हो चुकी हैं। शिक्षा विभाग, बैंक, सिंचाई और नहर विभाग के साथ कई अन्य विभागों में भर्तियां कराने के भी अहम सुराग हाथ लगे हैं। फरार लोगों की गिरफ्तारी के बाद स्थिति साफ हो जाएगी।
मास्टमाइंड की डायरी में ही 250 लोगों के नाम
मथुरा। राजवीर गुर्जर की गिरफ्तारी के वक्त उसके पास से एक डायरी मिली थी जिसमें डेढ़ करोड़ के लेनदेन का जिक्र किया गया है। 28 नियुक्तियों के बारे में भी डायरी में लिखा हुआ है।
इस डायरी में 250 लोगों के नाम लिखे हुए हैं। कुछ के सामने मोबाइल नंबर लिखा है जबकि कुछ के आगे पता। माना जा रहा है कि यह सभी वह लोग होंगे जिनकी नियुक्तियां कराई गईं होंगी।
इस डायरी में श्रावस्ती, सीतापुर, गोंडा, बहराइच, बांदा, कानपुर, अलीगढ़, फैजाबाद, गोरखपुर, इलाहाबाद, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के शहरों का जिक्र किया गया है। एसटीएफ के एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि चार टीमों को लगा दिया गया है। जल्द ही कुछ गिरफ्तारियां होंगी जिससे पूरा नेटवर्क साफ हो जाएगा।