{"_id":"5dac14fe8ebc3e017d364d56","slug":"big-robbery-conspiracy-failed-in-panjab-national-bank-attempts-to-break-atm","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगराः दिवाली से पहले चोर बेखौफ, दीवार तोड़कर पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः दिवाली से पहले चोर बेखौफ, दीवार तोड़कर पंजाब नेशनल बैंक में चोरी की कोशिश
Mon, 21 Oct 2019 12:03 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 21 Oct 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
टूटा पड़ा एटीएम और दीवार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता क्षेत्र में मथुरा-आगरा हाईवे के किनारे स्थित पंजाब नेशनल बैंक में शनिवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। खेतों से होकर आए बदमाश बीएसएनएल के टावर रूम के मुख्य दरवाजे के नीचे खोदाई करके अंदर पहुंचे। फिर बैंक की दीवार को तोड़कर एटीएम और लॉकर रूम की दीवार भी तोड़ने की कोशिश की।
रुनकता में सुधीर पेट्रोल पंप के बगल में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शनिवार की शाम बैंक बंद करके सभी कर्मचारी चले गए थे। रात में बदमाशों ने बैंक के पीछे खेत से होकर आए और बीएसएनएल के टावर रूम के मुख्य दरवाजे के नीचे खोदाई करके भीतर पहुंचे। उसी से सटी पंजाब नेशनल बैंक की पीछे की दीवार काटकर बाथरूम से होते हुए बैंक में दाखिल हुए।
ये भी पढ़ें: मोबाइल टार्च की रोशनी में शहीद को अंतिम विदाई, बदइंतजामी पर लोगों ने प्रशासन को कोसा
विज्ञापन
यहां एटीएम की दीवार तोड़कर रकम निकालने की कोशिश की, लेकिन एटीएम टूट नहीं पाया पाया। इसके बाद बदमाशों ने बैंक के स्टॉक रूम की दीवार भी तोड़ने की कोशिश की। नाकाम रहने पर लौट गए। रविवार की सुबह बैंक में रंगाई पुताई करने वाले मजदूर पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।

Trending Videos
लॉकर और एटीएम की रकम सुरक्षित
टूटी दीवार और एटीएम में की गई तोड़फोड़ पर कर्मचारियों ने बैंक मैनेजर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे शाखा प्रबंधक ने बैंक के अंदर जाकर देखा तो बैंक के बाथरूम की दीवार टूटी हुई मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा, तो लॉकर और एटीएम की रकम सुरक्षित थी।
शाखा प्रबंधक अशोक निगम ने बताया कि चोरों ने एटीएम और लॉकर रूम तोड़ने की कोशिश की थी। बैंक के सभी दस्तावेज और सामान सुरक्षित हैं। चौकी इंचार्ज राकेश गिरी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश हो रही है।