फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Road Accident in Mathura Canter collides with tractor-trolley loaded with bricks

UP: मथुरा में बड़ा सड़क हादसा... कैंटर ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर; तीन की मौत और एक गंभीर

Sun, 29 Dec 2024 02:08 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 Dec 2024 02:08 PM IST
सार

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक युवक घायल हुआ है। हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में कैंटर ने टक्कर मार दी। पुलिस हादसे की वजह जानने में जुटी है।

विज्ञापन
Big Road Accident in Mathura Canter collides with tractor-trolley loaded with bricks
हादसे में क्षतिग्रस्त कैंटर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित छाता शुगर मिल के सामने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक, परिचालक और कैंटर के चालक की मौत हो गई। जबकि कैंटर का परिचालक गंभीर रूप से घायल हो ग
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी ने बताया कि रविवार की सुबह छह बजे के करीब छाता शुगर मिल के सामने मथुरा की ओर रहे ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में पीछे से कैंटर चालक ने टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


हादसे में ट्रैक्टर हरियाणा के बुलवाना निवासी चालक पूरन, बरसाना के सहार निवासी परिचालक उमेश, आजमगढ़ के कैंटर चालक प्रिंस सिंह और दिल्ली के महिपालपुर निवासी धर्मेंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, उमेश और कैंटर चालक प्रिंस ने कुछ ही देर में मौके पर दम तोड़ दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल ट्रैक्टर चालक पूरन को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल कैंटर चालक धर्मेंद्र को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

आधा घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगा जाम
दुर्घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन एकदम बंद हो गया। कैंटर ने इतनी जोर से ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी थी कि चालक और परिचालक दोनों ट्रैक्टर से काफी दूर जाकर गिरे और ट्रॉली में भरी ईंट हाईवे पर फैल गई।

 

पुलिस और एनएचएआई की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग से ईंटों को हटाया। इस दौरान करीब आधा घंटे तक हाईवे पर जाम लगा रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर-ट्राली और कैंटर को हाईवे किनारे कराया। तब जाकर वाहनों का आवागमन सुचारू हो सका। 

 

जोरदार आवाज से सिहर गए आसपास के लोग
छाता शुगर मिल के सामने जब कैंटर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी तो इतनी जोर की आवाज हुई कि हाईवे किनारे चाय की दुकान पर खड़े लोग सिहर गए। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि कई लोगों के हाथ से चाय का गिलास तक छूटकर जमीन पर गिर गया। 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जोरदार आवाज के बाद मौके पर लोग पहुंचे तो वहां ईंट बिखरी पड़ी थी, वहीं ट्रैक्टर चालक, परिचालक सड़क पर गिरे पड़े थे। जबकि कैंटर का चालक और परिचालक गाड़ी के अंदर ही थे। पुलिस ने उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से मुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed