फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big Road Accident in Agra, uncontrollable car collided with a tree

Road Accident: आगरा में दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई बेकाबू कार, तीन युवकों की मौत

Sat, 12 Nov 2022 09:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 12 Nov 2022 09:17 AM IST
सार

आगरा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Big Road Accident in Agra, uncontrollable car collided with a tree
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पलिया गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आगरा-फतेहाबाद मार्ग पर देर रात करीब पौने 11 बजे लखनऊ से तरफ से आ रही एक कार बेकाबू होकर पलिया गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकराने पर उसके परखच्चे उड़ गए। 

विज्ञापन

कार में मृत मिले तीनों युवक 

हादसे की सूचना मिलते ही थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। कार में तीन युवक मृत पाए गए। दो युवक घायल अवस्था में मिले हैं। इनमें से एक गंभीर रूप से घायल है। गंभीर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में मरने वाले तीन युवक फिरोजाबाद के जाटवपुरी के रहने वाले थे। इनकी शिनाख्त इमरान पुत्र अरशद अली, नासिर पुत्र शहाबुद्दीन, जबी पुत्र नहीम के रूप में हुई है। हादसे में वकास और औवेश गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed