फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big revelation in the theft of rifles and cartridges Dholpur gang involved two accused arrested

UP: राइफल-कारतूसों की चोरी मामले में बड़ा खुलासा, धौलपुर गैंग का निकला हाथ; दो आरोपी गिरफ्तार

Tue, 19 Aug 2025 09:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Aug 2025 09:27 AM IST
सार

आगरा के कागारौल में चोरी की घटना के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी धौलपुर गैंग के सदस्य हैं। 

विज्ञापन
Big revelation in the theft of rifles and cartridges Dholpur gang involved two accused arrested
डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना कागाराैल पुलिस ने तीन महीने पहले हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया। धाैलपुर के गिरोह ने ही घर में चोरी की थी। लाइसेंसी राइफल, कारतूस सहित लाखों के जेवरात समेट ले गए थे। पुलिस ने दो आरोपियों को रविवार रात गिरफ्तार किया। उनसे राइफल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


गांव मसेल्या, कागाराैल निवासी सुभाष चंद चाहर के घर में 3 अप्रैल की रात चोरी हुई थी। चोर 5.70 लाख रुपये, सोने-चांदी के आभूषण और सुभाष के भाई चंद्रवीर की लाइसेंसी राइफल व कारतूस ले गए थे। इस संबंध में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी।
विज्ञापन


डीसीपी पश्चिमी जोन सोनम कुमार ने बताया कि रविवार रात को पुलिस ने दो आरोपियों को बैमन नहर मार्ग पर पकड़ा। इनमें सुखेपुर, थाना कंचनपुर, धाैलपुर निवासी देवेंद्र सिंह और नीरज हैं। उनसे चोरी की गई लाइसेंसी राइफल, 20 कारतूस, एक तमंचा, 10 हजार रुपये, गहने और चोरी में प्रयुक्त एक बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्होंने अपने साथियों बबलू, लाखन, ध्रुव के साथ मिलकर सुभाष के घर में चोरी की थी। राइफल और कारतूस को नीरज और बबलू ने नगला परमसुख मार्ग पर एक खंडहर में छिपा दिया था। वह फिर से चोरी के लिए आए थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया।


देवेंद्र के खिलाफ राजस्थान और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या की कोशिश, डकैती, चोरी और आर्म्स एक्ट सहित गंभीर धाराओं में 14 और नीरज के खिलाफ 6 केस दर्ज हैं। संवाद


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed