फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big problem of facilities in agra nagar nigam

सफाई में संसाधन बड़ा संकट

Thu, 18 Feb 2016 01:17 AM IST
अागरा ब्यूूराे
अागरा ब्यूूराे Updated Thu, 18 Feb 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
big problem of facilities in agra nagar nigam
स्वच्छता सर्वे में ताजनगरी के पिछड़ने की प्रमुख वजह सफाई संसाधनों का अभाव रहा। जिस रफ्तार से शहर बढ़ा है, उस गति से नगर निगम के संसाधन नहीं बढ़ें हैं। शहर में दर्जनों कालोनियां ऐसी हैं, जहां अभी तक निगम के सफाई कर्मी नहीं है। हेल्थ मैनुअल के मुताबिक आगरा शहर में करीब 7500 सफाई कर्मचारी होने चाहिए लेकिन लगभग 3000 हजार कर्मचारी ही हैं। नगर निगम में सफाई उपकरणों का भी संकट है। ऐसे में सफाई व्यवस्था पटरी पर कैसे आए, यह बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

2011 के जनगणना के मुताबिक शहर की आबादी करीब 20 लाख है। पुराने हेल्थ मैनुअल के मुताबिक प्रति 10 हजार की आबादी करीब 60 सफाई कर्मचारी तैनात होने चाहिए थे। सफाई व्यवस्था में आधुनिक उपकरणों के प्रयोग और शहरों में सीवर लाइनों का जाल बिछ जाने के बाद हेल्थ मैनुअल में संशोधन किया गया है। संशोधन होने के पश्चात प्रति दस हजार की आबादी पर 28 से 35 कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए। इस स्थिति में नए हेल्थ मैनुअल के मुताबिक कर्मचारियों की गणना की जाए तो करीब आगरा जैसे शहर में करीब 7350 कर्मचारियों की तैनाती होनी चाहिए लेकिन वर्तमान में नगर निगम में करीब 3000 कर्मचारी हैं। इनमें से करीब 1600 कर्मचारी स्थायी हैं और करीब 1600 ठेके और संविदा पर तैनात हैं। यही कारण है कि शहर में तमाम गली, मुहल्लों और कालोनियों में सफाई कर्मियों की नियुक्त तक नहीं की गई है। जरूरत पड़ने पर वहां ठेके के कर्मचारियों की गैंग लगाकर सफाई कराई जाती है। शासन ने आगरा नगर निगम के लिए करीब 1670 संविदा सफाई कर्मियों की भर्ती निकाली थी लेकिन अब भर्ती प्रक्रिया पर ही रोक लग गई है। यही नहीं, निगम में उपकरणों की भी भारी कमी है। निगम की सीमा में करीब 90 वार्ड हैं। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक सभी वार्ड कार्यालयों में कम से कम एक ट्रैक्टर, एक जेसीबी और एक ट्रिपर होना चाहिए लेकिन यहां महज 45 ट्रैक्टर, 15 जेसीबी और करीब 15 ट्रिपर हैं। इनमें से भी अधिकांश वाहन खराब रहते हैं।
विज्ञापन

अपर्याप्त संसाधनों में आगरा जैसे बड़े शहर की सफाई करना चुनौती पूर्ण कार्य है लेकिन कुशल रणनीति के आधार पर नगर निगम की टीम बेहतर सफाई व्यवस्था देने का प्रयास कर रही है। बस जनता से सहयोग की दरकार है। - सीपी शर्मा, जेएडएसओ
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में लगा दी सफाई इंस्पेक्टरों की ड्यूटी
शहर की सफाई व्यवस्था खस्ताहाल है, इसके बावजूद नगर निगम के सफाई इंस्पेक्टरों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगा दी गई है। जेएडएसओ सीपी शर्मा सहित 10 इंस्पेक्टरों को स्ट्रैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है। यही नहीं उनकी ड्यूटी आगरा से कई किलोमीटर दूर बाह, पिनाहट जैसे ब्लाकों में लगाई है। उन्हें सुबह सात बजे से शाम की परीक्षा समाप्त होने तक वहां रहना होगा। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था और प्रभावित होगी। हालांकि कर्मचारियों  का कहना है कि नगर आयुक्त ने ड्यूटी कटवाने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से वार्ता की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed