फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big pothole on road in dayalbagh due to sewer line leak in agra

Agra: दयालबाग में एक साल में 10वीं बार धंसी सड़क, सीवर लाइन लीक होने से छह फीट गहरा गड्ढा बना

Sat, 09 Jul 2022 10:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Jul 2022 10:33 AM IST
सार

आगरा में सड़क धंसने का सिलसिला जारी है। दयालबाग में फिर सड़क धंस गई है, जिससे हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन
big pothole on road in dayalbagh due to sewer line leak in agra
सड़क पर गहरा गड्ढा हुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के दयालबाग क्षेत्र के अनुपम बाग रोड पर शुक्रवार शाम को फिर से सड़क धंस गई। सीवर लाइन के लीक हो जाने के कारण सड़क पर छही फीट गहरा और 12 फीट लंबा गड्ढा हो गया, जहां से लोगों ने पैदल निकलना भी बंद कर दिया है। एक साल में यह 10वां मौका है, जब दयालबाग में सड़क धंसी है। यहां 50 साल पुरानी सीवर लाइन बार-बार लीक कर रही है। इसे बदलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने शुक्रवार शाम को विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


दयालबाग से मनोहरपुर सीवेज पंपिंग स्टेशन के बीच में बिछी सीवर लाइन लगभग 50 साल पुरानी है। दयालबाग 100 फुटा रोड के पास अनुपम बाग में शुक्रवार की शाम को यह लीक हो गई, जिससे सड़क धंस गई। दो कारों के एक साथ निकलते ही मिट्टी भरभराकर इसमें गिर पड़ी और 12 फीट लंबा और 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया। गड्ढे में सीवर भरे होने के कारण मिट्टी का कटान लगातार होता चला गया, जिससे लोगों ने यहां से निकलना बंद कर दिया।

विज्ञापन

गड्ढे की बैरिकेडिंग की गई 

क्षेत्रीय निवासियों की सूचना पर पहुंची वीए टेक वबाग कंपनी की टीम ने गड्ढे की बैरिकेडिंग कराई। क्षेत्रीय निवासी सौरभ चौधरी के साथ स्थानीय लोगों ने अनुपम बाग की सड़क धंसने और गड्ढा होने पर जलनिगम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी, भोला, विवेक परमार, संजीव परमार, शैलेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 से ज्यादा कॉलोनियां प्रभावित

दयालबाग में 100 से ज्यादा कालोनियां हैं, जिनके लोग यहां से निकलते हैं। सड़क पर गड्ढे के कारण ट्रैफिक बंद रहा, जो दयालबाग के अन्य रास्तों से होकर निकाला गया। जिस जगह सीवर लाइन धंसी है, वहां मिट्टी में रेत है, जिस वजह से सीवर भरते ही कटान बेहद तेजी से हो जाता है। वीए टेक वबाग के प्रोजेक्ट मैनेजर अनुज त्रिपाठी ने बताया कि यह सीवर लाइन पुरानी है। फिलहाल गड्ढे की बैरिकेडिंग करा दी गई है। मरम्मत के लिए टीम भेजी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed