फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   big negligence of doctor in treatment of injured boy in Government Trauma Center Firozabad

लापरवाही: घायल की जांघ में रह गई यह चीज, सरकारी ट्रामा सेंटर में लगा दिए घाव पर टांके

Sun, 10 Nov 2019 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 10 Nov 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
big negligence of doctor in treatment of injured boy in Government Trauma Center Firozabad
घायल किशोर की जांच का एक्स रे - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के सरकारी ट्रॉमा सेंटर में घोर लापरवाही सामने आई है। यहां एक घायल किशोर की जांघ से स्टील का टुकड़ा निकाले बिना ही घाव में टांके लगा दिए गए। इलाज के एक सप्ताह बाद भी किशोर उठ नहीं पा रहा था तो परिवारिजनों ने एक्स-रे कराया। एक्स-रे में स्टील का टुकड़ा नजर आया। 
विज्ञापन


आसफाबाद राठौर नगर निवासी दीपक राठौर पुत्र सुरेंद्र राठौर 28 अक्तूबर को गोवर्धन पूजा के दिन अपने दोस्तों के साथ पटाखे चला रहा था। उसने पटाखे को स्टील के गिलास के नीचे रखकर पटाखे में आग लगा दी थी। इस कारण पटाखा फूटने के साथ ही गिलास के टुकड़े हो गए। 
विज्ञापन


गिलास का एक स्टील का टुकड़ा दीपक की जांघ में लगा गया। इससे तेजी से खून बहने लग गया। परिजन दीपक को घर के नजदीक चिकित्सक के पास ले गए। इसके बाद आसफाबाद प्राइवेट नर्सिंग होम गए। यहां से सरकारी ट्रामा सेंटर पर रेफर कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टील का टुकड़ा नहीं निकाला

big negligence of doctor in treatment of injured boy in Government Trauma Center Firozabad
पीड़ित किशोर और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
28 अक्तूबर को शाम परिजन दीपक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां स्टाफ ने उसकी जांघ में फंसे स्टील के टुकडे़ को निकाले बिना टांके लगा दिए और घर भेज दिया। दीपक के चचेरे भाई नितिन राठौर ने बताया कि दीपक उठ नहीं पा रहा था। 

गुरुवार को एक्स-रे कराया तो उसमें स्टील के गिलास का टुकड़ा स्पष्ट दिख रहा है। शुक्रवार को घरवाले फिर से दीपक को ट्रामा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां पूरा मामला बताया। यहां चिकित्सक ऑपरेशन करने की बात कह रहे हैं। दीपक को वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। 

इस प्रकार का मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो लापरवाही है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। कौन चिकित्सक ड्यूटी पर थे, टांके किसने लगाए। यह पूरा मामला देखा जाएगा।- डॉ. एसके दीक्षित, सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed