फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big change: M-Aadhaar app discontinued, services to be available in new one

बड़ा बदलाव : एम-आधार एप बंद, अब नए में मिलेंगी सेवाएं

Thu, 02 Jul 2026 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 02 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Big change: M-Aadhaar app discontinued, services to be available in new one
आगरा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने बुधवार से एम-आधार एप की सेवाएं बंद कर दी हैं। अब आधार से जुड़ी डिजिटल सेवाओं के लिए नया आधार एप उपयोग में लाया जाएगा। इस एप के माध्यम से आधार धारक मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पते जैसी जानकारियां ऑनलाइन अपडेट करा सकेंगे।
विज्ञापन


अब तक एम-आधार एप में मुख्य रूप से केवल मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा थी। नए आधार एप में तीन महत्वपूर्ण जानकारियां (मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और पता) अपडेट करने की सुविधा है। इससे लोगों को इन कार्यों के लिए बार-बार आधार सेवा केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


नए आधार एप में फेस ऑथेंटिकेशन, क्यूआर कोड आधारित सत्यापन और डिजिटल आधार साझा करने जैसी सुविधाएं भी जोड़ी गई हैं, जिससे पहचान सत्यापन पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित और आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण का कहना है कि नए एप का उद्देश्य आधार सेवाओं को अधिक सुरक्षित, तेज और नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाना है। जिन लोगों के मोबाइल में एम-आधार एप इंस्टॉल है, उन्हें अब नया आधार एप डाउनलोड कर उसी के माध्यम से आधार संबंधी सेवाओं का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed