फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big change in Agra's Master Plan 2031 business will take off on Jagner Road Green belt will end here

UP: आगरा के मास्टर प्लान 2031 में बड़ा बदलाव, जगनेर रोड पर उड़ान भरेगा कारोबार; यहां ग्रीन बैल्ट होगी खत्म

Wed, 05 Mar 2025 09:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 05 Mar 2025 09:50 AM IST
सार

आगरा के मास्टर प्लान 2031 में बड़ा बदलाव किया गया है। अब आगरा हवाई अड्डा के पास व्यावसायिक गतिविधियां होंगी। सड़क के दोनों तरफ 15 मीटर गहराई में ग्रीन बैल्ट खत्म की जाएगी। 
 

विज्ञापन
Big change in Agra's Master Plan 2031 business will take off on Jagner Road Green belt will end here
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण ने मास्टर प्लान 2031 में बदलाव करते हुए काराेबार को बढ़ावा दिया है। इसके तहत हवाई अड्डा क्षेत्र में जगनेर रोड पर अब व्यावसायिक गतिविधियां तेजी से विकसित होंगी। यहां भू-उपयोग को ग्रीन बैल्ट से व्यावसायिक में बदल दिया है। वहीं, आवासीय क्षेत्र घटाकर 702 हेक्टेयर से 615 हेक्टेयर कर दिया है।
विज्ञापन


 

सिविल टर्मिनल के लिए वायु सेना ने प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा घटाई है। ऐसे में हवाई अड्डा के चारों ओर व्यावसायिक गतिविधियों का रास्ता खुल गया है। शासकीय समिति ने यह निर्णय लिया है। जिसे एडीए ने लागू किया है। मास्टर प्लान 2021 में यहां ग्रीन बैल्ट पर जोर था। 832.2 हेक्टेयर भूमि का नया सिरे से निर्धारण हुआ है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

मास्टर प्लान 2031 में यह 702 हेक्टेयर हुआ। जिसमें 18.75 हेक्टेयर ग्रीन बैल्ट थी। ग्रीन बैल्ट जगनेर रोड पर सड़क के दोनों तरफ 15-15 मीटर गहराई में घोषित था। अब सड़क किनारे व्यापारिक केंद्र खुलेंगे। 50 मीटर गहराई में व्यावसायिक गतिविधियां अनुमन्य होंगी। इससे धनौली व अन्य क्षेत्र में विकास और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। व्यापारिक केंद्र के लिए 32.09 हेक्टेयर, उप जिला व्यापारिक केंद्र के लिए 25.72 हेक्टेयर भूमि और सामुदायिक गतिविधियों के लिए 25.6 हेक्टेयर भूमि हवाई अड्डा क्षेत्र में आरक्षित की गई है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट क्षेत्र के लिए 21.32 हेक्टेयर भूमि रहेगी। पूर्व में यहां जिला व्यापारिक के लिए भू उपयोग शून्य था। सड़क के लिए 42.63 हेक्टेयर, रेलवे के लिए 36.09 हेक्टेयर भूमि आरक्षित है। ग्रीन बैल्ट में सेक्टर व नेबरहुड व्यापारिक केंद्र खुलेंगे। 3.72 हेक्टेयर भूमि जलस्रोतों के लिए आरक्षित रहेगी। एडीए बोर्ड से भी भू-उपयोग परिवर्तन के प्रस्ताव पर मुहर लग चुकी है। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि मास्टर प्लान 2031 लागू होने के लिए शासन को भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही लागू हो जाएगा। हवाई अड्डा के आस-पास क्षेत्र में व्यावसायिक व सामुदायिक गतिविधियों की प्रबल संभावनाएं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed