फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big bet on Rajasthan Royals and Chennai Super Kings match five bookies arrested from hotel

UP: राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच पर बड़ा सट्टा, होटल से दबोचे इस बड़े गैंग के पांच सटोरिये

Fri, 14 Apr 2023 08:38 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 14 Apr 2023 08:38 AM IST
सार

ताजगंज के ताज निर्वाना में पुलिस ने छापा मारा, जहां से  पांच सटोरिये गिरफ्तार किए गए। इनके पास से पुलिस ने 4.19 लाख रुपये बरामद किए हैं। ये सभी बुकी कमल चिकना और गंगेश्वर के साथी हैं।
 

विज्ञापन
Big bet on Rajasthan Royals and Chennai Super Kings match five bookies arrested from hotel
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा है। फ्लैट ही नहीं होटल में भी सटोरिये सक्रिय हैं। बुधवार रात को ताजगंज स्थित होटल ताज निर्वाना में पांच सटोरिये गिरफ्तार किए गए। वह चर्चित बुकी कमल चिकना और गंगेश्वर उर्फ गंगे के लिए काम कर रहे थे। होटल में पर्यटक बनकर रुके थे। पुलिस ने आरोपियों से 4.19 लाख रुपये बरामद किए हैं।

विज्ञापन


डीसीपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि सट्टा लगाना और लगवाना दोनों अपराध है। अब तक पुलिस ने फ्लैट और कोठी में सट्टा पकड़ा था। बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के मैच में सट्टा लगाया जा रहा था। एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित और थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक बहादुर सिंह को सूचना मिली। उन्होंने पुलिस टीम के साथ ताजगंज स्थित होटल निर्वाना में छापा मारा।
विज्ञापन


होटल के कमरा नंबर 106 से 5 सटोरिये पकड़े गए। इनमें पुष्पांजलि फेज तीन निवासी नमनदीप सिंह, मारुति एस्टेट निवासी मयंक मित्तल, जयपुर हाउस निवासी अक्षय जैन, केदार नगर निवासी अनंत कुलश्रेष्ठ और कुंडौल निवासी शैलेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। उनसे 4.19 लाख रुपये, 7 मोबाइल और 2 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने यहां अपने को पर्यटक बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - शर्मनाक: शादीशुदा महिला की बनाई अश्लील वीडियो क्लिप, उसके बाद जो किया...; जीते जी मर गई वो


विदेशी एप और वेबसाइट हैं मददगार

सटोरियों के लिए प्ले स्टोर के सैकड़ों एप और वेबसाइट मददगार बने हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, ऑनलाइन एप सीरीज एक्सचेंज, लाइव लाइन एप आदि की मदद से सट्टा लगाया जाता है। एप पर लाइव स्कोर आता है। यह टीवी पर दिखने से एक गेंद पहले होता है। इसके साथ ही सट्टे का भाव भी आता है। इससे ही सट्टा लगता है। सटोरिये ग्राहक से एडवांस में रकम लेते हैं। इसके बाद मोबाइल से सट्टा लगाया जाता है। व्हाटसएप पर चैट रखी जाती है, जिससे ग्राहक की लगाई रकम की जानकारी हो। जीतने वाले को रकम दी जाती है। हारने वाले से काट ली जाती है।
 

फ्लैट, कोठी, कार, होटल में बना रहे ठिकाना

सटोरिये फ्लैट, कोठी, कार और होटल में अपना ठिकाना बना रहे हैं। पुलिस से बचने के लिए मोबाइल काॅल का इस्तेमाल नहीं करते हैं। बातचीत के लिए व्हाट्सएप काॅल पर बात करते हैं। रकम भी ऑनलाइन ली जाती है। मगर, पुलिस ने सटोरियों को रडार पर ले रखा है। इससे ही पुलिस धरपकड़ कर रही है। एक सप्ताह में 15 से अधिक की गिरफ्तारी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed