Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Big announcement by Muslims will not bury Tajia

Agra: मुस्लिमों का बड़ा ऐलान....नहीं दफनाएंगे ताजिए, इस वजह से हुए गुस्सा; LIU अलर्ट

Tue, 01 Jul 2025 12:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Jul 2025 12:32 PM IST
सार

आगरा के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिमों ने ताजिया नहीं दफनाने का ऐलान किया, तो एलआईयू अलर्ट हो गई। दूसरे दिन पुलिसबल मौके पर पहुंच गया। इन लोगों का कहना है कि जिस रास्ते से कर्बला जाना है, उस पर जलभराव है। 
 

विज्ञापन
Big announcement by Muslims will not bury Tajia
मुस्लिमों का बड़ा ऐलान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना किरावली क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर के मुस्लिमों ने ताजिया नहीं दफनाने का  ऐलान किया है। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा है कि कर्बला जाने वाले रास्ते पर जलभराव की समस्या है। सोमवार से स्थानीय लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे हैं। मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। 
विज्ञापन


विकास खंड बिचपुरी का कस्बा मिढ़ाकुर ओडीएफ प्लस घोषित ग्राम पंचायत है। इसके बाद भी यहां रहने वाले ग्रामीण नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। लगातार हो रही बारिश के बाद तालाब का गंदा पानी घरों तक आ गया है। मिढ़ाकुर के क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार ने बताया है कि कस्बे में बिजलीघर के सामने तालाब बना हुआ है। इसकी 20 वर्षों से सफाई नहीं हुई है। तालाब में भारी गंदगी पड़ी हुई है। लगातार हो रही बारिश के कारण तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर पांच गलियों में भर गया है। इससे करीब 40 परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। धरने के दूसरे दिन मंगलवार को लोगों ने गंदे पानी में खड़े होकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



वहीं धरने पर बैठे अल्पसंख्यक समाज के जब्बार नेता ने कहा कि मुहर्रम के दौरान, ताजिया को दफनाया जाता है। परंतु कर्बला जाने वाले रास्ते पर पानी भरा हुआ है, अगर सफाई नहीं हुई तो मिढ़ाकुर में ताजिए नहीं दफनाएं जाएंगे। इसकी जानकारी पर एलआईयू की टीम अलर्ट हो गई। थानाध्यक्ष किरावली केवल सिंह फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। धरने में हाजी हनीफ कुरैशी, सिंधी कुरैशी, काले कुरैशी, वकील कुरैशी, सत्तार कुरैशी, हनीफ कुरैशी, संदीप चौधरी, रामू सिकरवार, यशपाल सोलंकी आदि रहे। वहीं एसडीएम सदर सचिन राजपूत का कहना है कि मामला संज्ञान में है। बीडीओ और नायब तहसीलदार को समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। मोटर की मदद से गलियों में भरे पानी को निकलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed