{"_id":"5c66b15bbdec226bbc657113","slug":"big-action-against-madhusudan-inter-college-gokul-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: एसटीएफ की कार्रवाई के बाद बड़ा फैसला, खत्म हो सकती है इस कॉलेज की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: एसटीएफ की कार्रवाई के बाद बड़ा फैसला, खत्म हो सकती है इस कॉलेज की मान्यता
Fri, 15 Feb 2019 06:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
मधुसूदन इंटर कॉलेज के बाहर खड़े पुलिसकर्मी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के गोकुल स्थित मधुसूदन इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं बदल रहे केंद्र व्यवस्थापक सहित चार लोगों को एसटीएफ द्वारा पकड़े जाने के बाद जनपद में हड़कंप मचा हुआ है। इसमें छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने के बाद अब इस कॉलेज की मान्यता खत्म करने की संस्तुति बोर्ड से कर दी गई है।
मथुरा जिले में भले ही इस बार सतर्कता ज्यादा बरती जा रही हो, लेकिन एसटीएफ की कार्रवाई ने दर्शा दिया है कि यहां नकल का खेल जारी है। 10 से 25 हजार रुपये में उत्तर पुस्तिकाएं बदली जा रही हैं। उन्हें बाहर से हल कराने की सुविधा भी दी जा रही है।
कार्रवाई से मचा हड़कंप
मधुसूदन इंटर कॉलेज में चल रहे इस खेल के खुलासे के बाद अब अन्य केंद्र प्रबंधकों के पैरों तले जमीन खिसक गई है। एसटीएफ ने भी इस दिशा में और सक्रियता बढ़ा दी है। ग्रामीण अंचल के परीक्षा केंद्रों पर नकल के तौर तरीकों को लेकर क्षेत्रीय लोगों के साथ छात्र-छात्राओं से भी संपर्क साधा जा रहा है, जिससे नकल माफिया और दबोचे जा सकें।
विज्ञापन
इधर, जिला विद्यालय निरीक्षक केपी सिंह ने मधुसूदन इंटर कॉलेज की मान्यता खत्म करने की संस्तुति बोर्ड को भेज दी है। इसके अलावा यहां सुभाष इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को नया केंद्र व्यवस्थापक बना दिया है। खडग सिंह इंटर कालेज में भी केंद्र व्यवस्थापक बदल दिया है।
परीक्षा प्रभारी एडीएम ने 18 अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापकों का वेतन काटने का आदेश जारी कर दिया है। स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया है कि उत्तर पुस्तिकाओं का सत्यापन खुद करें। उत्तर पुस्तिकाएं संकलन केंद्र तक पुलिस सुरक्षा के बीच पहुंचे।