फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bidding will start from Rs 19 crore in Nikhil Park Royal 48 flats will be auctioned

UP News: निखिल पार्क रॉयल में 19 करोड़ से शुरू होगी बोली, 48 फ्लैट होंगे नीलाम

Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
सार

निखिल पार्क रॉयल में 48 फ्लैट की नीलामी सदर तहसील में 30 सितंबर को होगी। ये सबसे बड़ी सार्वजनिक नीलामी मानी जा रही है, जि समें 19 करोड़ रुपये से बोली शुरू होगी। 


 

विज्ञापन
Bidding will start from Rs 19 crore in Nikhil Park Royal 48 flats will be auctioned
Flat demo, फ्लैट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में 48 फ्लैट नीलाम होंगे। 19 करोड़ रुपये से बोली शुरू होगी। 30 सितंबर को सदर तहसील में सबसे बड़ी सार्वजनिक नीलामी की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


मैसर्स निखिल होम्स एसोसिएट पर घर खरीदारों का 23 करोड़ रुपया बकाया है। जिसकी वसूली के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने जिलाधिकारी को रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आरसी जारी होने के बाद भी बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल निवासी बल्केश्वर और शैलेंद्र अग्रवाल निवासी निर्भय नगर गैलाना ने रकम नही चुकाई। प्रशासन ने दोनों हमनाम जीजा-साले को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद वसूली के लिए चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट को कुर्क किया गया। कुर्क अपार्टमेंट के 48 फ्लैट को नीलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने 48 फ्लैट का मूल्यांकन 18.64 करोड़ रुपये किया है। तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो दिवालिया या पागल न हो बोली लगा सकता है। 1.86 करोड़ रुपये बोली लगाने से पहले उसे जमानत राशि के तौर पर जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed