{"_id":"66f62f4a1212b632ff06b8ad","slug":"bidding-will-start-from-rs-19-crore-in-nikhil-park-royal-48-flats-will-be-auctioned-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: निखिल पार्क रॉयल में 19 करोड़ से शुरू होगी बोली, 48 फ्लैट होंगे नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: निखिल पार्क रॉयल में 19 करोड़ से शुरू होगी बोली, 48 फ्लैट होंगे नीलाम
Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Sep 2024 09:36 AM IST
सार
निखिल पार्क रॉयल में 48 फ्लैट की नीलामी सदर तहसील में 30 सितंबर को होगी। ये सबसे बड़ी सार्वजनिक नीलामी मानी जा रही है, जि समें 19 करोड़ रुपये से बोली शुरू होगी।
विज्ञापन
Flat demo, फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट में 48 फ्लैट नीलाम होंगे। 19 करोड़ रुपये से बोली शुरू होगी। 30 सितंबर को सदर तहसील में सबसे बड़ी सार्वजनिक नीलामी की तैयारी शुरू हो गई है।
मैसर्स निखिल होम्स एसोसिएट पर घर खरीदारों का 23 करोड़ रुपया बकाया है। जिसकी वसूली के लिए रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) ने जिलाधिकारी को रिकवरी सर्टिफिकेट जारी करने के निर्देश दिए।
आरसी जारी होने के बाद भी बिल्डर शैलेंद्र अग्रवाल निवासी बल्केश्वर और शैलेंद्र अग्रवाल निवासी निर्भय नगर गैलाना ने रकम नही चुकाई। प्रशासन ने दोनों हमनाम जीजा-साले को गिरफ्तार कर जेल भेजा। इसके बाद वसूली के लिए चमरौली स्थित निखिल पार्क रॉयल अपार्टमेंट को कुर्क किया गया। कुर्क अपार्टमेंट के 48 फ्लैट को नीलाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने 48 फ्लैट का मूल्यांकन 18.64 करोड़ रुपये किया है। तहसीलदार सदर अविचल प्रताप सिंह ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जो दिवालिया या पागल न हो बोली लगा सकता है। 1.86 करोड़ रुपये बोली लगाने से पहले उसे जमानत राशि के तौर पर जमा कराने होंगे।