{"_id":"6b02067945bdebb5dc0d0f1a","slug":"bidding-for-players-for-abpl-14-to-take-place-today-agra-news-c-25-agr1067-1218395-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एबीपीएल-14 के लिए आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एबीपीएल-14 के लिए आज लगेगी खिलाड़ियों की बोली
Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 22 Nov 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
आगरा। पं. मुन्नालाल रावत की स्मृति में आयोजित आगरा बैडमिंटन प्रीमियर लीग-14 (एबीपीएल) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 22 नवंबर को विजय नगर कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स बज में शाम 4:30 बजे होगी।
बैडमिंटन एसोसिएशन, आगरा की ओर से होने वाली इस लीग का नारा ‘जोश, जुनून, जीत-खेलेंगे दिल से, जीतेंगे जुनून से’ है। आयोजन सचिव संजीव रावत ने बताया कि फ्रेंचाइजी टीमों में टीसा एमएसजी स्ट्राइकर्स के मालिक संजय कालरा, विक्रम, विशाल गुप्ता और मेंटर मनीष गुडवानी, शटल योद्धास के रूपम, अनुराग श्रीवास्तव और मेंटर आदित्य व्यास, कोआ जेसीडी टाइगर्स के विनोद सीतलानी, रवि जैन और मेंटर मयंक कपूर, प्रखर स्पार्टंस के प्रवीण अग्रवाल, लव गोयल और मेंटर अनुभव सक्सेना, सैक कावेरी वारियर्स के मयंक शर्मा, रुचि चौधरी और मेंटर अमित उपाध्याय हैं।
चेयरमैन विनोद सीतलानी ने इसे लगातार 14वां संस्करण बताया। सचिव राहुल पालीवाल ने कहा कि नीलामी से स्थानीय प्रतिभाओं को मंच मिलेगा। आयोजन में संरक्षक महेश नौटियाल, अध्यक्ष डॉ. बीना लवानिया, पवन मंगल और मुख्य संयोजक नंदी रावत की भूमिका रहेगी।