फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bicycle stolen from Agra selfie point thief caught in CCTV camera

आठ मिनट में चोरी: आगरा सेल्फी प्वाइंट पर मॉर्निंग वॉक के लिए आए थे दो भाई, पार्किंग में खड़ी साइकिल हुई चोरी

Sat, 03 Jun 2023 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Jun 2023 12:16 PM IST
सार

दो भाई आगरा सेल्फी पाइंट पर मॉर्निंग वॉक के लिए आए थे। साइकिल पार्किंग में खड़ी की थी। जब लौटकर आए तो साइकिल वहां से गायब थी। 

विज्ञापन
Bicycle stolen from Agra selfie point thief caught in CCTV camera
सेल्फी प्वाइंट आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद मार्ग स्थित सेल्फी प्वाइंट से शुक्रवार को एक साइकिल चोरी हुई। साइकिलिस्ट सुबह की सैर पर निकला था, तभी चोर उनकी साइकिल चोरी कर ले गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें चोर पहले ताला काटता है और इसके बाद साइकिल ले जाता दिख रहा है। पीड़ित की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

ये है मामला 

घटना सुबह करीब 6:10 बजे की है। महुआखेड़ा निवासी जय यादव साइकिल क्लब से जुड़े हैं। उनके भाई डॉ. गौरव यादव ने बताया कि भाई और वे रोजाना टहलने जाते हैं। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे दोनों सेल्फी प्वाइंट पर पहुंचे थे। वह बाइक पर थे, जबकि भाई जय साइकिल पर था। दोनों ने साइकिल और बाइक पार्किंग में लगा दिए। इसके बाद अंदर बैठ गए। 6:15 बजे पार्किंग में आए तो साइकिल नहीं थी। साइकिल नहीं मिलने पर आसपास देखा। मगर, वह नहीं मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी। डॉ. गौरव यादव ने थाना ताजगंज की बसई चौकी पर तहरीर दी है। पुलिस पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर दुल्हन का उठाया घूंघट, चेहरा देख उड़े दूल्हे के होश; हकीकत जान शर्म से पानी-पानी हुआ परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरे में चोर कैद

स्मार्ट सिटी के कैमरे देखे गए। इसमें पता चला कि एक चोर छह बजे आता है। पहले उनकी बाइक को हटाता है। इसके बाद साइकिल का ताला काटता है। आठ मिनट में साइकिल चोरी करके टीडीआई मॉल के पीछे से चला जाता है। पड़ताल जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed