फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bicycle rider dies in bike accident

बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत

Fri, 28 May 2021 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rider dies in bike accident
भोगांव। गांव मुरादपुर नगरिया के पास बृहस्पतिवार की शाम बाइक की टक्कर से साइकिल सवार युवक की मौत हो गई। वह बाजार से वापस घर लौट रहा था। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना क्षेत्र के गांव बरहट निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार नाई का काम करता था। बृहस्पतिवार को वह घर से बाजार जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन

बाजार करने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी मुरादपुर नगरिया के पास मार्ग से गुजर रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों की ओर से बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed