फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bichpuri STP stalled fine of Rs 1.15 crore all three pumps closed

आगरा न्यूज: बिचपुरी एसटीपी ठप... 1.15 करोड़ का जुर्माना; तीनों पंप हुए बंद

Wed, 01 May 2024 09:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 09:35 AM IST
सार

बिचपुरी एसटीपी ठप हो गया है। वजह है कि पंप समेत पूरी मशीनरी संपवेल में गिर गई है। मरम्मत के बाद ये चालू हो सकेगी। 
 

विज्ञापन
Bichpuri STP stalled fine of Rs 1.15 crore all three pumps closed
बिचपुरी के 36 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में बिचपुरी के 36 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का पंपिंग स्टेशन पूरी तरह से ठप हो गया है। घटिया मरम्मत और संरक्षण नहीं होने से जलकल विभाग ने जलनिगम की सी एंड डीएस इकाई पर 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। एक साल से सी एंड डीएस ही बिचपुरी एसटीपी का संचालन कर रही थी।
विज्ञापन


जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि 1 अप्रैल को जलनिगम के सी एंड डीएस ने बिचपुरी 36 एमएलडी एसटीपी का हस्तांतरण किया है। एक माह से मशीनें खराब होने के बाद 60 फुट गहरे संपवेल में जब तीसरी मशीन डाली गई तो पंप समेत पूरी मशीनरी नीचे जा गिरी। इससे तीन कर्मचारी बाल-बाल बचे। संपवेल में पहले से चल रहे दो पंप भी नीचे गिरने से बंद हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब मशीनरी निकालने के लिए पूरा संपवेल खाली कराया जा रहा है। सूखने के बाद मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें बुधवार शाम तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक साल तक एसटीपी का संरक्षण न होने के कारण पूरी मशीनरी बेहद खराब स्थिति में पाई गई। इस पर जलनिगम की सीएंडडीएस इकाई पर 1.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जलकल विभाग ने यह मैकेनिकल पार्ट पर जुर्माना लगाया है। इसके बाद प्लांट बंद होने, सीवर बाईपास करने, पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने का जुर्माना और लगाया जाएगा, जिसकी गणना की जाएगी।

3.30 करोड़ रुपये करना था भुगतान
36 एमएलडी बिचपुरी एसटीपी के लिए जलनिगम ने नगर निगम को 3.30 करोड़ रुपये का बिल एक साल तक संचालन के लिए भेजा था। अब जलनिगम पर कई मामलों में जुर्माना लगाए जाने की तैयारी है। यह एसटीपी एक माह से पूरी तरह से ठप पड़ा है, जिस वजह से 60 फुट गहरा संपवेल ऊपर तक भरा है, वहीं सीवर नेटवर्क भी उफना रहा है। इस वजह से सिकंदरा-बोदला रोड, शास्त्रीपुरम, बोदला, मारुति एस्टेट क्षेत्र की कॉलोनियों में लोगों का रहना दूभर हो गया है। खाली प्लॉटों और सड़कों पर सीवर भरा हुआ है।


नए पंप बनवाने में लगेगा समय
36 एमएलडी बिचपुरी एसटीपी में मशीनरी पूरी तरह से खराब हो चुकी है। लगभग ढाई लाख लोग इस एसटीपी के बंद होने के कारण एक साल से ही परेशान चल रहे हैं। जलकल महाप्रबंधक कुलदीप सिंह ने बताया कि नए पंप हॉर्स पावर और डिजाइन के मुताबिक बनवाए जाएंगे। इसमें समय लगेगा। तब तक उपलब्ध संसाधनों से पंपिंग कराई जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed