फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bichhwa police arrested a criminal carrying a reward of Rs 15 thousand

Agra News: बिछवां पुलिस ने 15 हजार का इनामी अपराधी किया गिरफ्तार

Sun, 07 Apr 2024 10:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
Bichhwa police arrested a criminal carrying a reward of Rs 15 thousand
बिछवां पुलिस ने 15 हजार का इनामी अपराधी किया गिरफ्तार
विज्ञापन

न्यायालय से चल रहा था फरार, तमंचा और कारतूस भी हुए बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी

बिछवां। थाना पुलिस ने रविवार की सुबह एक सूचना पर एक 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए। पूर्व में आरोपी के खिलाफ डकैती योजना बनाने का मामला भी दर्ज हुआ था। पुलिस ने अपराधी को जेल भेजा।
जनपद फिरोजाबाद के थाना जसराना गांव मोहिनीपुर निवासी सुखवीर सिंह को स्थानीय पुलिस ने वर्ष 2022 में एक डकैती की योजना बनाते समय असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही आरोपी के खिलाफ न्यायालय के आदेश का पालन न किए जाने को लेकर भी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी विनोद कुमार की ओर से उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। सीओ भोगांव सुनील कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह थानाध्यक्ष अवनीश त्यागी को सूचना मिली कि सुखवीर सिंह शाह आलमपुर मोड़ के पास देखा गया है। इस सूचना पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर दबिश देकर इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक तमंचा और कारतूस मिले। गिरफ्तार किए गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed