फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhopal Shatabdi Express train resume after two months

आगरा: भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस का संचालन शुरू, 'गतिमान' का इंतजार

Thu, 17 Jun 2021 09:24 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 09:24 AM IST
सार

भोपाल शताब्दी, गतिमान और ताज एक्सप्रेस शुरू होने से ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। क्योंकि इन ट्रेनों से सबसे ज्यादा पर्यटक आगरा पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
Bhopal Shatabdi Express train resume after two months
गतिमान एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाड़ी संख्या (12002/12001) नई दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी एक्सप्रेस (भोपाल शताब्दी) का संचालन गुरुवार से शुरू हो गया है। दो माह के बाद भोपाल शताब्दी नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलकर 7:55 बजे आगरा कैंट पहुंची। आगरा में शताब्दी, गतिमान और ताज एक्सप्रेस से ही सबसे ज्यादा पर्यटक पहुंचते हैं। स्मारक खुलने के साथ ही अब लोगों को गतिमान और ताज एक्सप्रेस के पटरी पर लौटने का इंतजार है। 

विज्ञापन


कोरोना कर्फ्यू की दूसरी लहर में स्मारकों के बंद होने के कारण शताब्दी में यात्रियों की संख्या कम हो गई थी। इसके बाद भोपाल शताब्दी और सेमी हाईस्पीड गतिमान का संचालन बंद किया गया था। दिल्ली से आगरा भ्रमण के लिए आने वाले अधिकांश पर्यटकों की पसंद शताब्दी, गतिमान और ताज एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें ही हैं। 
विज्ञापन


रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य राजकुमार शर्मा का कहना है कि स्मारक खुलने के साथ ही उन्होंने गतिमान और ताज एक्सप्रेस का संचालन भी जल्द शुरू करने को पत्र लिखा है। आगरा रेल मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे लगातार ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है। ऐसे में गतिमान व ताज एक्सप्रेस भी जल्द शुरू होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन चलेंगी लखनऊ और अजमेर इंटरसिटी 
आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी व आगरा फोर्ट अजमेर इंटरसिटी का संचालन 21 जून से प्रतिदिन किया जाएगा। यह दोनों ट्रेन अभी तक सप्ताह में पांच दिन संचालित हो रही थीं। लखनऊ इंटरसिटी आगरा फोर्ट से सुबह 6:30 बजे लखनऊ रवाना होती है, वहीं अजमेर इंटरसिटी आगरा फोर्ट से सुबह छह बजे अजमेर के लिए संचालित हो रही है। 

शामली-गंगोह बस सेवा आज से
आईएसबीटी से शामली-गंगोह के लिए साधारण बस सेवा का संचालन बुधवार से शुरू कर दिया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि बस शाम छह बजे आईएसबीटी से चलकर अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, शामली, गंगोह तक चलेगी। गंगोह में रात्रि 3:15 बजे पहुंचेगी। इसी तरह गंगोह से सुबह छह बजे चलने वाली बस दोपहर 3:15 पर पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed