{"_id":"5db2f9db8ebc3e01665e6421","slug":"bhopal-man-created-panic-by-fake-information-of-terrorist-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में सफर कर रहे भोपाल के युवक ने दी ऐसी सूचना, उड़ गई आगरा पुलिस की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में सफर कर रहे भोपाल के युवक ने दी ऐसी सूचना, उड़ गई आगरा पुलिस की नींद
Sat, 26 Oct 2019 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Oct 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन
श्रीधाम एक्सप्रेस में भोपाल से ग्वालियर जाने के लिए बैठे यात्री ने आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन के रुकते ही पुलिस कंट्रोल रूम पर ट्रेन में आतंकवादी होने की सूचना दे दी। इस पर एसपी सिटी के साथ ही पुलिस व जीआरपी की टीमें स्टेशन पर पहुंच गईं।
कॉल करने वाले यात्री से बातचीत की तो वो अनर्गल बातें करना लगा। जीआरपी ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच में युवक मानसिक रोगी निकला। उसे पुलिसकर्मियों के साथ भोपाल भेजा गया है।
भोपाल के थाना ईंटखेड़ी, गांव लामाखेड़ा निवासी सुरेश अहिरवार श्रीधाम के कोच संख्या एस-2 में सफर कर रहा था। उसने ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचने पर सुबह 7.11 बजे सूचना दी कि ट्रेन में एक आतंकवादी परिवार के साथ सफर कर रहा है।

Trending Videos
दवाई लेने ग्वालियर आया था युवक
कैंट स्टेशन पर यह आतंकवादी अपने परिवार के साथ इंडिगो गाड़ी में उतरकर गया है। इस पर एसपी सिटी प्रशांत वर्मा, सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन, सीओ सदर पुलिस बल के साथ स्टेशन पर पहुंचे।
सूचना देने वाले युवक को अभिरक्षा में लेकर पूछा तो उसने बताया कि उसके कोच में दो महिलाएं, एक पुरुष, दो बच्चे, एक दिव्यांग युवक सफर कर रहे थे। उसे लगा कि वो आतंकवादी हैं, इसलिए उसने सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने युवक से पूछताछ की। उसका ड्राइविंग लाइसेंस चेक किया।
सीओ जीआरपी अनुराग दर्शन ने बताया कि सुरेश का ग्वालियर मेंटल हास्पिटल में इलाज चल रहा है। वो दवा लेने के लिए भोपाल से ग्वालियर जाने के लिए निकला था। उसके परिवारीजनों ने भी आगरा आने से इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि घटनाक्रम का तस्करा डालकर युवक को उसके घर भिजवाने को दो पुलिसकर्मियों को भेजा गया है।