{"_id":"669450e15f381f620906c254","slug":"bhim-army-district-head-assaulted-report-filed-kasganj-news-c-175-1-sagr1033-118000-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष से मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
Mon, 15 Jul 2024 03:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 15 Jul 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
सहावर। क्षेत्र के गांव भिलौली में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट की गई। पीड़ित जिलाध्यक्ष की तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रेम बाबू गौतम का कहना है, कि शनिवार को भिलौली बंबा के निकट गांव भिलौली के कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया और उनके साथ गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। जब उन्होंने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट कर दी। उनका आरोप है कि उनके पास 10500 रुपये थे। जिन्हें आरोपियों ने छीन लिया।
हादसे के शिकार जिलाध्यक्ष थाने पहुंच कर घटना की जानकारी देते हुए पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जिलाध्यक्ष के साथ मारपीट को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी प्रवेश राना ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।