फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhim Army angry over illegal occupation of Ambedkar Park

Agra News: आंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जे से भीम आर्मी में आक्रोश

Sun, 30 Jun 2024 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 30 Jun 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Bhim Army angry over illegal occupation of Ambedkar Park
कासगंज। पटियाली क्षेत्र के गांव नरदौली में आंबेडकर पार्क पर अवैध कब्जा किए जाने से भीम आर्मी के कार्यकताओं में आक्रोश। पार्क से कब्जा हटवाए जाने की मांग को लेकर पटियाली उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। वहीं अवैध कब्जा न हटाये जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

भीम आर्मी मंडल उपाध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि गांव नरदौली में आंबेडकर पार्क ने कहा कि गांव के ही दबंगों ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। पार्क पर अवैध कब्जा किए जाने से ग्रामीणों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही अवैध कब्जा को हटवाया जाए। वहीं अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, जिससे फिर से कोई इस तरह का कब्जा न करें। उन्होंने कहा कि भीम आर्मी आंबेडकर पार्क पर किए गए कब्जा का विरोध करती है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तहसील पटियाली पहुंचकर विरोध जताया। वहीं आंबेडकर पार्क से अवैध कब्जा हटवाए जाने की मांग करते हुए ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुलदीप सिंह को सौंपा। वहीं चेतावनी दी कि कब्जा नहीं हटवाया गया तो भीम आर्मी आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेम बाबू गौतम, राम बाबू, डॉ. अरविंद, सुरजीत गौतम, पिंटू चक, रंजीत सिंघानिया, प्रिया गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed