फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhelpuri seller cheated people of five crore rupees in mathura

मथुरा में पांच करोड़ की ठगी: भेलपूरी बेचने वाले ने 300 लोगों को बनाया शिकार, रकम लेकर हुआ फरार

Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 27 Nov 2021 12:18 AM IST
सार

मथुरा जिले में भेलपूरी विक्रेता ने 300 लोगों से करीब पांच करोड़ रुपये ठग लिए। इसके बाद रकम लेकर फरार हो गया। पीड़ितों ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
bhelpuri seller cheated people of five crore rupees in mathura
आरोपी नरेंद्र पुजारी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के कस्बा नौहझील में एक भेलपूरी विक्रेता द्वारा 300 लोगों से करीब तीन से चार करोड़ रुपये ठगने का मामला प्रकाश में आया है। वह रकम लेकर गांव से फरार हो गया है। ठग पिछले 16 साल से ढकेल पर भेलपूरी बेचकर कमेटी बनाकर लोगों को शिकार बनाता रहा। मोटी कमाई के लालच में लोग फंसते चले गए। ठगी के शिकार लोगों ने शुक्रवार को थाने में शिकायत की है। बताते हैं कि इसमें 90 हजार से लेकर 16 लाख रुपये तक लोगों ने कमेटी में लगाए हैं।

विज्ञापन

16 वर्षों से लगा रहा था ठेला
कस्बा नौहझील के बाजना मार्ग नगर निवासी आरोपी नरेंद्र पुजारी कस्बे के चामड़ चौराहे के पास पिछले 16 वर्षों से भेलपूरी का ठेला लगा रहा था। उसने लोगों को झांसे में लेकर अलग-अलग कमेटियां बनाईं। 90 हजार की कमेटी के लिए 60 हजार रुपये जमा करने के लालच में लोग फंसते चले गए। जो ज्यादा दबाव देते उन्हें 90 हजार रुपये वापस कर देता। बड़ी संख्या में लोग ऐसे ज्यादा थे जो कमेटी उठाने के बाद फिर उसी को दोगुने पैसे होने के लिए जमा करते रहे। करीब 250-300 लोग उसके झांसे में आ गए।

विज्ञापन

20 नवंबर की रात को फरार हुआ आरोपी
20 नवंबर की रात को आरोपी फरार हो गया। इसकी सूचना पर लोग उसके घर पहुंचे। वहां उसकी पत्नी और बच्चे मिले। पूछने पर आरोपी की पत्नी ने बताया कि उसे कुछ भी पता नहीं। लोगों ने आरोप लगाया कि इस ठगी में परिवार के लोग भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए शिकार

जालसाजी के शिकार महेंद्र गुप्ता, शंकर त्रिपाठी, अनिल अग्रवाल, हप्पू वार्ष्णेय, कोमल वार्ष्णेय, नानकचंद, कुमरपाल, अनुपम अग्रवाल, रजनी देवी, भगवान सिंह, पिंटू सेठ, महावीर वार्ष्णेय, मदन कुशवाहा, संजीव गर्ग, खेमचंद, राहुल अग्रवाल, मुकेश शर्मा, हरिओम गुप्ता, राजू, विक्की, विनोद पुजारी आदि लोगों ने थाने में शिकायत की है।

ठगी के मामले की जानकारी हुई है। इसमें पुलिस टीम को लगाया गया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जाएगी और गिरफ्तार किया जाएगा। - डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी मथुरा

मथुरा सामूहिक दुष्कर्म कांड: आठ दिन पहले हुई थी पीड़िता के पिता की मौत, वारदात से सदमे में परिवार

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed