{"_id":"5f9da3748ebc3e5be450a840","slug":"bheem-rao-aambedkar-mainpuri-news-agr466159564","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में राजनीतिक हलचल हुई तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिमा तोड़े जाने के मामले में राजनीतिक हलचल हुई तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां। ग्रामसभा जिरौली के विद्यार्थीपुरम में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में बसपा ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने और नई प्रतिमा लगवाए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में शनिवार को बसपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर प्रतिमा देखी। सुरक्षा के दृष्टिगत चौथे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा।
ग्रामसभा जिरौली के विद्यार्थीपुरम में लगी बाबा साहब की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने की घटना के बाद प्रशासन सतर्कता बरत रहा है। शनिवार को चौथे दिन भी पुलिस बल तैनात रहा। साथ ही आरोपियों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे बसपा के जिलाध्यक्ष रामनरेश वर्मा अन्य सहयोगियों के साथ जिरौली पहुंचे।
अनुसूचित जाति के लोगों से मुलाकात करने के साथ ही उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया। अधिकारियों से दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही कहा कि वहां नई प्रतिमा लगवाई जाए। प्रतिनिधि मंडल में बसपा जिलाध्यक्ष के अलावा जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल मिश्रा, हाकिम सिंह जाटव, अजीत सिंह, राजू सिंह, प्रेम सिंह, जितेंद्र कुमार, नीरज आदि शामिल रहे। संवाद