फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhawant bridge mainpuri news person jump

आगरा: भांवत पुल से लोअर गंगा नहर में कूदा युवक

Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
bhawant bridge mainpuri news person jump
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में सोमवार की दोपहर भांवत पुल के पास पहुंचे एक युवक ने अचानक लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी। आसपास के लोग यह नजारा देख कर दंग रह गए। सूचना मिलनेे के बाद तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोर बुलाकर युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं लग सका था।
विज्ञापन

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी-कुसमाखेड़ा निवासी रमेश राठौर (38) सब्जी बेचने का काम करता है। सोमवार की दोपहर वह भांवत पुल के पास पहुंचा, उसने आसपास देखा और जब तक कोई कुछ समझ पाता, लोअर गंगा नहर में छलांग लगा दी। यह नजारा देख रहे आसपास के लोग भागते हुए नहर के पास पहुंचे। देखा कि युवक नहर में डूब रहा है। सूचना मिलने के बाद तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां लोगों की काफी भीड़ एकत्र हो गई। गोताखोर बुलाए गए और नहर में युवक की तलाश शुरू की गई। समाचार लिखे जाने तक युवक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन

---
पिता से चल रही थी अनबन
कुसमाखेड़ा निवासी रमेश राठौर सोमवार को नहर में कूद गया। उसकी तलाश जारी है, ग्रामीणों ने बताया कि रमेश की पिता से अनबन चल रही है। कुछ दिन पूर्व पिता ने कुछ जमीन बेच दी थी। रमेश को रुपये नहीं दे रहे थे। वह इसी बात से नाराज चल रहा था। संभवत: इसी बात के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया होगा। पुलिस ने परिजन से बातचीत कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed