{"_id":"60d223638ebc3ed78150c899","slug":"bhargain-residents-ready-to-get-the-vaccine-after-making-them-aware-kasganj-news-agr496884398","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरगैन में हुआ टीकाकरण शुरू, वाशिंदे नहीं थे टीका लगवाने को राजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरगैन में हुआ टीकाकरण शुरू, वाशिंदे नहीं थे टीका लगवाने को राजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के द्वारा टीकाकरण के लिए शुरू की गई जागरूकता की पहल अब रंग लाने लगी है। भरगैन कस्बा में किसी ने टीका नहीं लगवाया था। यहां पटियाली प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को जागरूक किया तो बुधवार को 45 लोगों ने टीका लगवाया। वहीं 90 वर्षीय ग्रामीण महिला ने भी दतलाना गांव में टीका लगवाया।
भरगैन कस्बा में टीकाकरण को लेकर काफी भ्रांतियां थीं। यहां लोगों ने घोषणा कर दी कि टीका नहीं लगवाएंगे। इसके बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। लोगों को जागरूक करने के बाद सफलता मिली। वहीं दतलाना, उढ़ेर, नगला पटिया इलाके में टीकाकरण किया गया। दतलाना में 90 वर्षीय वृद्धा आधार कुमारी ने टीका लगवाकर लोगों को प्रोत्साहित किया। यहां अतिरिक्त एसडीएम रितु सिरोही, तहसीलदार अजय यादव, सोरों के चिकित्साधीक्षक डा. हरीश मौजूद रहे।
सिढ़पुरा की ग्राम पंचायत सरावल में खंड विकास अधिकारी अजीत कुमार व ग्राम प्रधान सीमा राजपूत की मौजूदगी में टीकाकरण कैंप में 33 लोगों को टीका लगाया गया। ग्राम पंचायत खरगादीपुर, ग्राम पंचायत किलौनी में भी टीकाकरण कराया गया। जिले में शहरी और ग्रामीण इलाकों में करीब 4923 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
जिले में टीकाकरण की गति बढ़ी है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अलावा ग्राम प्रधान, राशन डीलर आदि के सहयोग से ग्रामीण टीकाकरण के लिए प्रेरित हो रहे हैं। मंगलवार को 4923 लोगों का टीकाकरण शाम 5 बजे तक किया गया
- डा. अंजुश, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी