{"_id":"5ae2d5f84f1c1b84098b6da6","slug":"bharatiya-janta-party-defended-its-mla","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप के मामले में जुड़ा इस भाजपा विधायक का नाम, बचाव में उतरी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगरेप के मामले में जुड़ा इस भाजपा विधायक का नाम, बचाव में उतरी पार्टी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:56 PM IST
विज्ञापन
विधायक के समर्थन में उतरे भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर से भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान के साथ भाजपा संगठन खड़ा हो गया है। भाजपा नेताओं का एक सुर में कहना है कि विधायक को फंसाने के लिए षणयंत्र रचा गया है।
मामला एक ऑडियो वायरल होने का है, जिसमें कुछ लोग यह कहते सुनाई दे रहे हैं कि विधायक को रेप में फंसा दो, उसके पोस्टर लगा दो, जुलूस निकलवा दो। इसकी एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।
दरअसल, एत्माद्दौला की एक किशोरी के साथ गैंगरेप हुआ है। पीड़ित किशोरी ने बयान दिया कि आरोपी युवक एक विधायक के संपर्क में थ। वे आपस में कहते थे कि विधायक से बात करेंगे।
विज्ञापन
हालांकि किशोरी ने किसी विधायक का नाम नहीं लिया था, लेकिन इस घटना के बाद वायरल हुए वीडियो में विधायक राम प्रताप को फंसाने की बात है।

Trending Videos
ऑडियो असली है या फर्जी, पुलिस इसकी जांच कर रही है लेकिन पार्टी विधायक के साथ खड़ी हो गई है। गुरुवार को जिले के सभी भाजपा विधायकों और संगठन के पदाधिकारी मीडिया से मुखातिब हुए और विधायक का पक्ष रखा।
उन्होंने कहा कि विधायक और भाजपा सरकार को बदनाम करने के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा और असदुद्दीन ओवेसी की पार्टी के कार्यकर्ता कुचक्र रच रहे हैं।
प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल, प्रदेश महामंत्री अंजुला सिंह माहौर, मेयर नवीन जैन, विधायक योगेंद्र उपाध्याय, जगन प्रसाद गर्ग, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, हेमलता दिवाकर, विधायक पक्षालिका सिंह की ओर से उनके पति पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह, जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे आदि ने राम प्रताप चौहान का समर्थन किया।

हो गया पर्दाफाश
प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि विधायक राम प्रताप चौहान को बदनाम करने के लिए एक षड्यंत्र रचा गया था जिसका पर्दाफाश हो गया है। पीड़ित लड़की ने कभी किसी विधायक का नाम नहीं लिया लेकिन कुछ लोगों ने विधायक और सरकार के खिलाफ होर्डिंग लगाकर और प्रेसवार्ता कर झूठे आरोप लगाए।
उनका उद्देश्य सरकार को बदनाम करना, पैसा वसूलना और सांप्रदायिक सौहार्द खराब करना था। इन लोगों के पीछे कौन है इसकी भी जांच कराई जाएगी। साजिशकर्ताओं ने पीड़िता के कोर्ट में बयान होने तक उस पर दबाव बनाए रखा कि वह विधायक का नाम ले।
भाजपा उनकी साजिश को सफल नहीं होने देगी। उन्होंने पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। विधायक की सुरक्षा भी बढ़ाने की मांग की है। साजिशकर्ताओं की काल डिटेल और आडियो की जांच कराने की मांग की है।