{"_id":"5b9114a5867a557f714f6c1a","slug":"bharat-bandh-protests-over-sc-st-act-in-kasganj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी एसटी एक्ट के विरोध में निकाले जुलूस, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी एसटी एक्ट के विरोध में निकाले जुलूस, प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ नारेबाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
कासगंज में विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी एसटी एक्ट में संशोधन के विरोध में सवर्ण समाज के संगठनों के आह्वान पर लोगों ने कासगंज जिले के बाजार बंद रखे। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस निकाले और एक्ट के संशोधन का जमकर विरोध किया। प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई।
गुरुवार सुबह से ही भारत बंद के समर्थक बाजारों में निकल आए। लोगों ने एससी एसटी एक्ट के कानून का विरोध किया। वहीं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। स्वेच्छा से ही लोगों ने केंद्र सरकार के कदम का विरोध करते हुए बाजार बंद को समर्थन दिया।
शहर के नदरई गेट, सहावर गेट, बिलराम गेट, सोरों गेट, सर्कुलर रोड, रेलवे रोड व अन्य बाजारों बंदी पूरी तरह से प्रभावी नजर आई। यहां तक दवाओं, खाद्य पदार्थों व पान की दुकानें भी बंद दिखाई रहीं। सब्जी और फल दुकानदारों की दुकानें भी बंद रहीं। इसके चलते लोगों को जरूरी सामान के लिए भी भटकना पड़ा।

एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
सवर्ण समाज के लोगों ने शहर के बाजारों में जुलूस निकाले। गांधी मूर्ति के पास बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की। इसके बाद एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री से एससी एसटी एक्ट में संशोधन वापस लेने की मांग उठाई।
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन के दौरान 35 संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विजेंद्र सिंह गौर, मनोज सोलंकी, अशोक, कबीर प्रताप और किसान यूनियन के कुलदीप पांडे व अन्य संगठनों से अतुल वार्ष्णेय, पवन चौहान, वेदवृत गुरहार आदि मौजूद रहे।
सोरों में बरेली से कासगंज आने वाली ट्रेन के सामने प्रदर्शनकारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सिढ़पुरा, सहावर, गंजडुंडवारा, मोहनपुरा आदि इलाकों में जमकर विरोध हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता बनी रही। कहीं हिंसक झड़पें नहीं हुईं।