{"_id":"5b911aa0867a55013061acda","slug":"bharat-bandh-protests-closed-market-and-gt-road-jam-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद किए बाजार, प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में बंद किए बाजार, प्रदर्शनकारियों ने जीटी रोड पर लगाया जाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Thu, 06 Sep 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एससी-एसटी एक्ट के विरोध में एटा शहर के प्रमुख बाजार दिनभर बंद रहे। कुछ लोगों ने दुकान खोलने की कोशिश भी की तो उन्हें राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा के लोगों ने बंद करा दी। इस दौरान जीटी रोड पर भी जाम लगाया गया।
शहर के मेहता पार्क पर राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा के पदाधिकारी एकत्रित हुए। जहां से उन्होंने जुलूस की शुरुआत की। इस दौरान जो दुकानें खुली मिलीं, उन्हें बंद करा दिया गया। ये लोग जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
वहीं जलेसर में विधायक आवास और थाने का घेराव किया गया। सवर्ण समाज के लोगों ने एससी एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामशंकर कठेरिया का पुतला फूंका। अवागढ़ क्षेत्र में बाइक रैली निकाली गई। जलेसर और अवागढ़ में शत प्रतिशत बंद सफल रहा।

डीएम को सौंपा ज्ञापन
दरअसल, भारत बंद के समर्थन में राष्ट्रीय सवर्ण समाज क्रांति मोर्चा पिछले कई दिनों से नगर में जनसंपर्क कर लोगों से अपनी अपनी दुकान बंद रखने की अपील कर रहा था, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही नगर के प्रमुख बाजार पूरी तरह से बंद रहे।
प्रदर्शनकारियों का जुलूस बाजारों के भ्रमण करते हुए तथा केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पर पहुंचा। जहां जिलाधिकारी आईपी पांडेय को अपना ज्ञापन सौंपा। जिसमें एससी-एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने की राष्ट्रपति से मांग की।
इससे पहले सवर्ण समाज के लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। काफी देर बाद प्रदर्शनकारी रोड से हटे। वहीं भारत बंद के चलते शहर में जगह जगह पुलिस फोर्स तैनात रहा।