फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Bandh News: Police Alert over Farmers Protest in Agra Mathura

भारत बंद: किसान आंदोलन को लेकर आगरा-मथुरा में पुलिस अलर्ट, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ी सुरक्षा

Mon, 27 Sep 2021 08:20 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा / मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 27 Sep 2021 08:20 AM IST
सार

कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को धार देने के लिए विभिन्न संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया है। इसे लेकर आगरा और मथुरा में पुलिस प्रशासन सर्तक है। यमुना एक्सप्रेस-वे पर चौकसी बढ़ाई गई है। 

विज्ञापन
Bharat Bandh News: Police Alert over Farmers Protest in Agra Mathura
यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानून के खिलाफ आज भारत बंद का एलान किया है। इसे लेकर आगरा-मथुरा समेत ब्रज के किसान संगठनों ने रविवार को बैठक कर बंद को प्रभावी बनाने के लिए रणनीति बनाई। उधर, किसानों के भारत बंद को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। पुलिस का फोकस यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा को लेकर बना हुआ है। एक्सप्रेस-वे और हाईवे पर चौकसी बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


आगरा के भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानियां ने कहा कि कृषि कानून वापस लेने की मांग के लिए भारत बंद कर रहे हैं। इसमें सहयोग देने के लिए मोतीगंज समेत विभिन्न व्यापारियों के संगठन के पदाधिकारियों से मिलकर भारत बंद में सहयोग करते हुए अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की है। किसान नेता चौधरी रामवीर सिंह, सौरभ चौधरी, सत्यवीर चौधरी, धर्मवीर चौधरी ने व्यापारियों से बंद में सहयोग करने की अपील की है। 
विज्ञापन


मथुरा जिले के ग्रामीण अंचल में सक्रिय किसान संगठन भारत बंद लेकर रविवार को बैठकों में जुटे रहे। भारतीय किसान यूनियन के दोनों गुटों की अलग-अलग बैठक हुईं। इसमें किसान नेताओं ने किसानों से विरोध में शामिल होने की अपील की। हालांकि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल सहित अन्य व्यापारी संगठनों का रुझान स्थानीय स्तर पर इस बंद के पक्ष में नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कड़ी चौकसी 
इसके बावजूद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन बंद के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर ने रविवार को नौहझील क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने यमुना एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। खासकर पहले से ही जनपद में किसान आंदोलन का केंद्र रहे स्थलों की सुरक्षा को समझा। एसएसपी ने बलदेव से लेकर बाजना तक पुलिस बल को सतर्क किया।

किसानों ने बनाई रणनीति
बलदेव में भाकियू (अंबावता) की ब्लॉक सभागार में हुई बैठक में जिलाध्यक्ष राजकुमार तोमर ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर भारत बंद में यूनियन पदाधिकारी, व्यापारी वर्ग अन्नदाता की लड़ाई में अपना सहयोग दें। भाकियू (टिकैत) की बरौली में हुई बैठक में सोमवार को होने वाले भारत बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed