Bharat Bandh: आगरा में रेलवे ने एहतियातन रोकीं कई ट्रेनें, पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद किया
संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया, इसका असर रेल यातायात पर देखने को मिला। लेकिन आगरा में बंद का प्रभावी असर नहीं रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किसान आंदोलन के चलते सोमवार को रेलवे ने सचखंड, श्री गंगानगर-नांदेड़ और पश्चिम एक्सप्रेस ट्रेनों को एक से डेढ़ घंटे तक आगरा से मथुरा के विभिन्न स्टेशनों पर रोके रखा। ट्रेन रोके जाने की चेतावनी के कारण रेलवे ट्रैकों से लेकर आउटर के स्टेशनों पर आरपीएफ और जीआरपी ने सघन पेट्रोलिंग की।
किसानों के भारत बंद के आह्वान में ट्रेन रोके जाने की चेतावनी दी गई थी। इसको लेकर रेलवे ने सचखंड एक्सप्रेस को आगरा कैंट, श्रीगंगा नगर नांदेड़ को रुंधी स्टेशन तो पश्चिम एक्सप्रेस को छाता स्टेशन पर रोक दिया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से दस बजे तक यह ट्रेनें खड़ी रहीं। इसके साथ ही आरपीएफ और जीआरपी को अलर्ट किया गया। पुलिस टीमों ने रेलवे ट्रैकों और मथुरा और आगरा के ग्रामीण अंचल में पड़ने वाले स्टेशनों पर सघन पेट्रोलिंग की। ईदगाह, पथौली, फरह, कीठम जैसे स्टेशनों के आसपास भी सुरक्षा बढ़ा दी गई। आगरा मंडल के वाणिज्य प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण तीन ट्रेनों को एक से दो घंटे तक रोके रखा गया था, जिन्हें बाद में गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि इस तरह का इनपुट मिला था कि ट्रेनों को रोका जा सकता है।
भारत बंद: किसान आंदोलन को लेकर आगरा-मथुरा में पुलिस अलर्ट, यमुना एक्सप्रेस-वे पर बढ़ी सुरक्षा
किरावली में रालोद ने बंद कराई दुकानें
भारत बंद के समर्थन में दुकानें बंद कराने निकले रालोद नेता दिलीप सिंह को पुलिस ने गांव कुकथला में नजरबंद कर दिया। इसके अलावा रालोद जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर और युवा रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ब्रजेश चाहर ने बाजार बंद कराए। इस दौरान पुलिस प्रशासन से नेताओं की नोंकझोंक हुई। अपर जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव, एसपीआरए सत्य जीत गुप्ता दल बल के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। सीओ अछनेरा महेश कुमार ने बताया कि किरावली, फतेहपुर सीकरी, अकोला और मलपुरा में भारत बंद का मामूली असर देखने को मिला। बाह, जरार, बाह, जैतपुर के बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहे।
पिनाहट में किसान नेताओं को किया गया नजरबंद
भारत बंद का समर्थन कर रहे भाकियू (टिकैत) नेताओं को पुलिस ने सोमवार को उनके कार्यालयों में नजरबंद कर दिया। गांव करकोली में विनोद परिहार, रामकेश कंसाना, रामवकील परिहार, तेजवीर परिहार को नजर बंद किया गया था। एसडीएम अब्दुल बासित और सीओ संजय कुमार रेड्डी ने शांति बहाली के लिए दल बल के साथ फ्लैगमार्च किया।
मथुरा के बाजार खुले
मथुरा जिले में किसानों के भारत बंद को लेकर पुलिस अलर्ट है। होलीगेट समेत सभी प्रमुख बाजार खुले हैं। एहतियात के तौर पर बाजारों में पुलिस तैनात है। उधर, फिरोजाबाद में भारतीय किसान यूनियन राकेश टिकैत, लोक शक्ति यूनियन के नेताओं को पुलिस ने नजरबंद किया है।
नगर में सिस्टम सुधार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में पैदल मार्च निकालकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंशुमन ठाकुर, नरेंद्रपाल सिंह, सुभाष उपाध्याय, राघवेंद्र सिंह, विष्णु यादव, रामू, मुलायम सिंह, राजेश, मनीष, कपिल, पुनीत, वेदप्रकाश मौजूद रहे। संवाद
वकीलों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
बाह की बार एसोसिएशन ने सोमवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। 21 साल पहले आगरा में वकीलों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में अध्यक्ष सुभाष बाबू ने न्यायालयों में सामान्य तिथियां लगाये जाने को पत्र जारी किया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष हरिओम पांडेय, आनंद प्रकाश पचौरी, धीरेंद्र वर्मा, राज कुमार भदौरिया, सुनील शुक्ला, रविकांत उपाध्याय, चंद्रेश यादव, गिरिजेश भदौरिया, संजीव यादव, वसीम पठान, मनोज दुबे, स्वदेश सक्सेना आदि रहे।