फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bharat Bandh In Agra Samajwadi Party Leaders Protests On Road And Police Station

आगरा: भारतबंद के समर्थन में सपाइयों ने दिखाया दम, जुलूस निकालने पर पुलिस ने रोका, कहा-किसानों की आवाज दबा रही सरकार

Tue, 28 Sep 2021 12:27 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 28 Sep 2021 12:27 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को भारत बंद के समर्थन में संजय प्लेस से कलक्ट्रेट घेराव के एमजी रोड पर पैदल मार्च किया। हरीपर्वत चौराहा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया, इसके बाद सपाइयों ने थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
 

विज्ञापन
Bharat Bandh In Agra Samajwadi Party Leaders Protests On Road And Police Station
आगरा: भारत बंद के समर्थन में समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में भारत बंद के समर्थन में सोमवार को समाजवादी पार्टी सड़कों पर उतरी। कलक्ट्रेट घेराव के लिए संजय प्लेस से एमजी रोड पर जुलूस निकाला। हरीपर्वत चौराहा पर पुलिस ने रोक लिया। विरोध में हरीपर्वत थाना परिसर में धरना-प्रदर्शन करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए। करीब एक घंटे तक हंगामा होता रहा।

विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में दोपहर 12 बजे संजय प्लेस में एकत्र हुए। पैदल मार्च करते हुए एमजी रोड से कलक्ट्रेट की ओर जाते समय रास्ते में ही पुलिस ने रोक लिया। थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। रामजी लाल सुमन ने कहा, दस महीने से किसान सड़कों पर पड़ा है, लेकिन हठधर्मी सरकार झुकने को तैयार नहीं है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा किसानों के साथ सपा कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने कहा, पुलिस व प्रशासन के जोर पर गरीब, मजदूर व किसानों की आवाज को दबाया जा रहा है। 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
धरना-प्रदर्शन में लाल सिंह लोधी, धमेंद्र यादव, अवनींद्र यादव, क्षमा जैन सक्सेना, गौरव यादव, अनिल रावत, महेंद्र सोलंकी, पवन दौनेरिया, सलीम शाह, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिघलने लगी रिश्तों पर जमी बर्फ: विधानसभा चुनाव में सपा से गठबंधन पर मैनपुरी में शिवपाल यादव ने दिया बयान
यूपी: भाकियू भानु के अध्यक्ष ने किसानों के भारत बंद को बताया आतंकी हरकत, बोले- न करें समर्थन
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed