{"_id":"5acb97534f1c1be16b8b4977","slug":"bharat-bandh-fir-lodge-against-up-police-constable-for-controversial-post-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंदः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले यूपी पुलिस के सिपाही पर मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंदः सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले यूपी पुलिस के सिपाही पर मुकदमा दर्ज
न्यूज डेस्क अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 10 Apr 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट के मामले में सिपाही जितेंद्र सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुप्रीम कोर्ट के एससी-एसटी एक्ट में कार्रवाई को लेकर दिए गए निर्देश के बाद दलित संगठनों के दो अप्रैल को भारत बंद के कार्यक्रम के संबंध में सिपाही ने कई पोस्ट किए थे।
सिपाही पुलिस लाइन में तैनात है। फिरोजाबाद का रहने वाला सिपाही जितेंद्र सिंह एक साल आईटी सेल में तैनात था। कंप्यूटर उपकरण की खरीद में घोटाला सामने आने के बाद उसको निलंबित किया गया।
इसके बाद पुलिस लाइन में तैनाती मिली। सिपाही ने दो अप्रैल के बंद के संबंध में फेसबुक और व्हाट्स एप पर 30 और 31 मार्च को कई पोस्ट किए थे।
साइबर सेल की जांच में उसका नाम सामने आया। इस पर एसएसपी ने कार्रवाई के आदेश दिए। सोमवार को सिपाही के खिलाफ थाना रकाबगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं निलंबन की कार्रवाई करने की तैयारी है। जितेंद्र 2011 बैच का सिपाही है।