फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bhakyu Bhanu's demonstration on the problems of farmers

किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू भानु का प्रदर्शन

Thu, 26 Aug 2021 10:14 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Bhakyu Bhanu's demonstration on the problems of farmers
जसराना- तहसील में प्रदर्शन करते भाकियू भानू के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता - फोटो : FIROZABAD
जसराना। तहसील परिसर में भाकियू भानु के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को किसानों की समस्याओं और पेट्रो पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद भाकियू भानु के पदाधिकारियों ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम जसराना को सौंपा।
विज्ञापन

भाकियू भानु के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को अशोक कुमार आर्य के नेतृत्व में किसान नेता एवं पदाधिकारी तहसील पहुंचे। यहां किसानों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ रही है, जिससे खेती की लागत बढ़ रही है। इसके साथ ही क्षेत्रीय समस्याओं का निराकरण कराने की मांग की। प्रदर्शन करते हुए किसानों ने कहा कि तहसील में किसानों को परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

लेखपाल किसानों का कार्य नहीं करते हैं। मांग की गई कि एक ही तहसील में तीन वर्ष से अधिक समय से डटे लेखपालों को अन्य तहसीलों में भेजा जाए। अंत में भाकियू भानु के पदाधिरियों ने एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञानेंद्र कुमार, रघुवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, डिप्टी सिंह, विशुन दयाल, जय बहादुर, रामसिंह, अजयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed