फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhakiyu

वादा खिलाफी के विरोध में सड़कों पर उतरी भारतीय किसान यूनियन भानू

Tue, 10 Nov 2020 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu
टूंडला रिजावली चौराहे पर धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते भाकियू नेता - फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। प्रदेश सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने टूंडला-एटा मार्ग के रिजवाली चौराहे पर चक्का जाम कर दिया। सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारियों ने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला ने पदाधिकारियों एवं किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सभी अपनी मांगों को पूरा करने के लिखित आश्वासन की जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर एक बजे करीब भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठॉ. भानू प्रताप सिंह भानू के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष ठॉ. योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में यूनियन पदाधिकारियों एवं सैकड़ों किसानों ने टूंडला-एटा मार्ग के रिजवाली चौराहे पर विरोध-प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के चलते टूंडला-एटा मार्ग, जलेसर मार्ग, फिरोजाबाद मार्ग पूरी तरह से बाधित रहे। सैंकड़ों किसान फसलों की सिंचाई के लिए नहरों एवं बंबों में पानी तथा 24 घंटे बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ठॉ. योगेश प्रताप सिंह ने कहा कि अभी कुछ ही दिन बीते हैं जब सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित में नहर और बंबों में पानी और बिजली आपूर्ति को 24 घंटे देने की बात कही थी। जब तक चुनाव हुआ तब तक किसानों को बिजली तो मिली, लेकिन मतदान के बाद से बिजली पांच से छ: घंटे ही दर्शन देती रही है। अब तक हाथरस माइनर से पानी नहीं छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस क्षेत्राधिकारी टूंडला देवेंद्र कुमार एवं थाना नारखी प्रभारी भी फोर्स के मौके पर पहुंच गए। उन्होंने धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगे पूरी करने की जिद पर ही अड़े रहे। प्रशासन को चेतावनी भी दी है कि अगर उन्हें लिखित आश्वासन नहीं मिला, तो वे इस उग्र आंदोलन करेंगे।
ये रहे धरना-प्रदर्शन में मौजूद
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन के ठॉ. ऋषभ प्रताप सिंह, रामप्रताप सिंह, ठा. सुनील सिंह, निकुंज ठाकुर, प्रीतम पाल सिंह, उपेंद्र पाल सिंह, मिंटू, राहुल सिंह धाकरे, हर्ष ब्रजवासी, धीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंटू, राजकुमार सह, ठाकुर मेघ सिंह पहलवान, अभिषेक पाल सिंह सहित अन्य सैकड़ों पदाधिकारी एवं किसान मौजूद रहे।
गांव की पगडंडियों से गुजरे वाहन
टूंडला। धरना-प्रदर्शन के कारण टूंडला-एटा मार्ग पूरी तरह से बाधित रहा। इसके चलते टूंडला-एटा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। वाहनों को गांवों की पगडंडियों से होकर गुजरना पड़ा।
एंबुलेंस को किसान यूनियन ने दिया रास्ता
टूंडला। धरने पर बैठे किसान यूनियन के पदाधिकारियों एवं किसानों ने धरना-प्रदर्शन के दौरान मानवता और इंसानियत का भी परिचय दिया। उन्होंने जाम में फंसी हुई एक एंबुलेंस को रास्ता देकर गुजरने दिया।
किसान यूनियन को समझाते रहे विद्युत अधिकारी
टूंडला। किसान यूनियन के धरना-प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी नारखी, बिजली विभाग के एक्सईएन टूंडला सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी किसान यूनियन के पदाधिकारियों को समझाने जा पहुंचे। जिनके मौखिक आश्वासनों को यूनियन और किसानों ने दरकिनार कर दिया।

बिजली कटौती से ये गांव हो रहे प्रभावित
टूंडला। बिजली कटौती के कारण रिजावली फीडर के गांव रिजावली, नगला बीच, नगला सिकंदर, भौंडेला, शेखुपुर, राजमल, बाघई, रती गढ़ी, हथीगढ़ी, रूद्रगढ़ी, पहाड़पुर, पहाड़ीपुर, मोहबल्ली, रूधऊ, इमलिया, गुमानी, उम्मरगढ़, कुतकपुर, रामगढ़, चिलासनी, लखनई, कैलाशपुर, नगलापार, जालिमपुर, रजापुर, तजापुर, एरई, गोथुआ, मंडनपुर आदि प्रभावित हैं।
फोटो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed