{"_id":"6871dcf9dfbedd48b40e0e43","slug":"bhakiyu-s-mahapanchayat-will-be-held-at-yamuna-expressway-interchange-rakesh-tikait-may-come-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर होगी भाकियू की महापंचायत, राकेश टिकैत आ सकते हैं...तैयार हुई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर होगी भाकियू की महापंचायत, राकेश टिकैत आ सकते हैं...तैयार हुई रणनीति
Sat, 12 Jul 2025 09:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 12 Jul 2025 09:26 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे इंटरचेंज पर भाकियू की महापंचायत होने जा रही है। इस महापंचायत में राकेश टिकैत आ सकते हैं। उनके आगमन की संभावनाओं को लेकर रणनीति तैयार की गई है।
विज्ञापन
चौधरी राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर आगामी 30 जुलाई 2025 को खंदौली इंटरचेंज गोल चक्कर पर एक विशाल किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यमुना एक्सप्रेस-वे के मुद्दे समेत किसानों से जुड़े तमाम ज्वलंत विषय इस पंचायत में उठाए जाएंगे। पंचायत में राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के शामिल होने की प्रवल संभावना जताई जा रही है।
महापंचायत की तैयारियों के लिए शुक्रवार को टीएस मैरिज होम, खंदौली में भाकियू की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता बाबा फौरन सिंह ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया ने किया। बैठक में राष्ट्रीय सचिव ओमपाल सिंह तालान, वरिष्ठ नेता चौधरी मलखान सिंह, मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह चाहर, हाथरस जिलाध्यक्ष सत्यदेव पाठक सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
राष्ट्रीय सचिव ओमपाल तालान ने कहा कि यह महापंचायत किसानों के शोषण के खिलाफ निर्णायक आवाज बनेगी। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए कहा कि अब किसानों को संगठित होकर संघर्ष तेज करना होगा। बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अधिकतम भागीदारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
महापंचायत को सफल बनाने के लिए एक 21 सदस्यीय समिति गठित की गई है, जो आयोजन की सभी जिम्मेदारियां संभालेगी। वरिष्ठ नेता मलखान सिंह ने पंचायत को ऐतिहासिक और निर्णायक मोड़ देने का आह्वान किया। सत्यदेव पाठक ने कहा कि हाथरस और सादाबाद क्षेत्र से भारी संख्या में किसान भाग लेंगे।
बैठक में विपिन यादव, हरिओम जुरैल, बीके चौधरी, गिर्राज सिंह नौहवार, मनीष उपाध्याय, मनीष वर्मा, धीरज कुमार, गुरदयाल सिंह, तांतीराम जादौन, हरेंद्र सिंह, श्यामवीर सिंह चाहर, रणजीत सिंह, बच्चू सिंह यादव, लक्ष्मी नारायण यादव सहित कई नेताओं ने विचार रखे।