फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhakiyu,kasganj farmers,kuldeep pandey,bhakiyu swaraj,bjhakiyu kasganj

काले कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन रहेगा जारी : कुलदीप पांडेय

Wed, 14 Jul 2021 06:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu,kasganj farmers,kuldeep pandey,bhakiyu swaraj,bjhakiyu kasganj
कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) की महापंचायत मोहनपुरा में आयोजित की गई। इसमें कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने चार सूत्री मांगों पर मंथन किया गया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े हुए दामों की भी आलोचना की गई। महापंचायत में राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडेय का किसानों ने चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसान तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ अपना आंदोलन जारी रखेंगे। पेट्रोल, डीजल की लगातार वृद्धि से जनता परेशान हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार किसानों को यदि कुछ देना चाहती है तो उसे अनाज की कीमत खुद तय करने का अधिकार दे। यदि बोया हुआ बीज न उगे तो कंपनी के खिलाफ मुकदमा होना चाहिए और किसान को नुकसान मिलना चाहिए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा कि किसानों अत्याचार को सहन नहीं करेंगे। किसान अपने हक के लिए लड़ना जानता है। सरकार को किसानों की मांगे माननी होंगी। उन्होंने किसानों से एकजुट रहकर एकता की ताकत दिखाने का आह्वान किया। पंचायत में प्रदेश प्रभारी आशीष पांडेय, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान, प्रदेश महासचिव अमजद अली ने भी संबोधन किया। इस दौरान प्रदेश महामंत्री प्रवीन पुंढीर, जिला सचिव अशोक कुमार, शिवाम उपाध्याय, अभिनाश भारद्वाज, हिमांशु मिश्रा, प्रवीन शर्मा, मनेंद्र सिंह, आशीष मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, राहुल पठाक, उदय प्रताप, शरद चौहान सहित अन्य प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed