फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhakiyu bhanu, lekhpal

किसानों के खिलाफ लिखे मुकदमे के खिलाफ किया प्रदर्शन

Sun, 30 Jun 2019 10:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
bhakiyu bhanu, lekhpal
कासगंज में सोरों गेट पर प्रदर्शन करते किसान यूनियन के कार्यकर्ता । - फोटो : KASGANJ
कासगंज। किसान यूनियन ने लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को शहर की सड़कों पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई की मांग के संबंध में ज्ञापन भी सौंपा गया। किसानों की भीड़ को देखकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी परेशान नजर आए। किसानों का पहले से ही रविवार को आंदोलन का ऐलान था। किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप सिंह यहां पहुंचे उन्होंने किसान आंदोलन में पूरा साथ निभाने का वादा किया। किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो भी किसानों का उत्पीडन करेगा उनके खिलाफ हर हाल में कार्रवाई होनी चाहिए। प्रशासन किसानों के साथ मारपीट करने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेगा तो किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। किसानों ने बारहपत्थर मैदान इलाके में जमकर प्रदर्शन किया।प्रशासन विरोधी नारेवाजी की। किसानों ने मांग की नायब तहसीलदार कीर्ति चौधरी राजस्व निरीक्षक रामपाल सिंह उपेंद्र सक्सेना लेखपाल नरेश पाल सिंह नाहर सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर अंकुर बिरला लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष नरेंद्र सिंह किसानों के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज करते हैं। इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। तहसील में भ्रष्टाचार का आलम है किसानों का शोषण किया जाता है किसानों से सुविधा शुल्क वसूला जाता है। लेखपालों ने किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है वह झूठा है। किसानों के खिलाफ लिखे गए मुकदमे को निरस्त किया जाए। किसानों ने 1 सप्ताह का समय देते हुए कार्रवाई की मांग की किसान नेताओं ने स्पष्ट किया कार्रवाई ना होने की स्थिति में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम ललित कुमार सिंह ने किसानों को निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में किसान और किसान नेता मौजूद रहें। सीओ सहावर एवं सीओ पटियाली पुलिसबल के साथ मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed