{"_id":"619be822cb4548055029f8bf","slug":"bhakiyu-bhanu-laid-siege-to-the-feeder-regarding-the-meters-installed-on-the-tube-wells-tundla-news-agr515469433","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूपों पर लगे मीटरों को लेकर भाकियू भानू ने किया फीडर का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूपों पर लगे मीटरों को लेकर भाकियू भानू ने किया फीडर का घेराव
विज्ञापन
टूंडला। भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा किसानों के नलकूपों पर लगे मीटरों के विरोध में तारानगर विद्युत फीडर का घेराव किया गया। साथ ही एक्सईएन को ज्ञापन सौंपा गया।
मंडल महामंत्री पंकज धाकरे के नेतृत्व में सोमवार को तारानगर पचोखरा फीडर का घेराव किया गया। उन्होंने कहा कि किसानों के नलकूपों पर मीटर लगाया जाना गलत है। इससे इतना बिल आएगा कि किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने एक्सईएन विद्युत एलबी सिंह को ज्ञापन भी दिया। जिस पर एक्सईएन द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया की समस्याओं का जल्द निवारण किया जाएगा।
उस पर उन्होंने कहा कि इस मीटर से बिल का कोई मतलब नहीं है। यह सिर्फ कृषि में कितनी उर्जा जा रही है, यह देखने के लिए लगाया गया है। पंकज धाकरे द्वारा एक्सईएन से लिखित में मांगे जाने पर एक्सईएन द्वारा लिखित में दिया गया। ज्ञापन देने वालों में नितिन धाकरे, मंडल उपाध्यक्ष पिंटू धाकरे, जिला सचिव रामनिवास, अरविंद मौजूद रहे।