{"_id":"60c4f4578ebc3ea5ed27f67b","slug":"bhakiyu-bhakiyu-kisan-bhakiyu-kisan-kasganj-bhakiyu-kisan-protest-kasganj-news-agr4955590181","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव कर की नारेबाजी
विज्ञापन
सिढ़पुरा। भारतीय किसान यूनियन (किसान) के कार्यकर्ताओं ने विद्युत उपकेंद्र का घेराव किया गया। धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई। जिसमें चार सूत्री मांगे रखी गई। पदाधिकारियों ने ज्ञापन विद्युत निगम के एसडीओ एवं कोतवाली प्रभारी को सौंपा है।
राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविपाल सिंह ने कहा कि चार दिन पूर्व किसानों एवं विद्युत कर्मी के बीच हुई कहासुनी के मामलें में किसानों पर लगाए गए झूठे मुकदमे वापस हों। मंडल प्रभारी हृदेश सोलंकी ने कहा कि बिजली की समस्या को दूर किया जाए, समय से बिजली न मिल पाने से फसलों की सिंचाई नहीं हो पाती है। जिलाध्यक्ष अनिल राजपूत ने कहा कि ग्राम मगथरा, मनकई, नगला पोता, नगला खेमी सहित अन्य ग्रामों में विद्युत तारों के गांव के ऊपर से गुजरने से हादसों की आशंका रहती है।
पिछले महीने 2 मई को हुए करंट से 3 लोगों की मौत हो गई थी। तारों को ठीक किया जाए। समस्याओं का ज्ञापन एसडीओ महावीर सिंह व कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल को दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष आकाश सोलंकी, शिवम बघेल, ब्रजेश पाल, अतर सिंह पाल, देवेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कुमार, राजप्रताप, विमल कुमार, आकाश, ब्रजेश, डॉ. दीपसिंह, शैलेश, योगेंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर तैनात रहा पुलिस बल
सिढ़पुरा। कस्बा अमांपुर रोड स्थिति विद्युत उपकेंद्र पर 9 जून को किसानों एवं विद्युत उपकेंद्र के परिचालक लखेंद्र पाल के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारी लखेंद्र पाल ने कई किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। इस पर किसानों नेताओं के विद्युत उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन करने की जानकारी पर कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह सहित पुलिस बल तैनात रहा।