फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bhajan singer Vinod Agrawal health critical condition in nayati hospital

भजन गायक विनोद अग्रवाल की हालत नाजुक, मुंबई से परिवार वाले पहुंचे मथुरा

Mon, 05 Nov 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 05 Nov 2018 06:07 PM IST
विज्ञापन
bhajan singer Vinod Agrawal health critical condition in nayati hospital
मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल
मशहूर भजन गायक विनोद अग्रवाल की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें मथुरा के नयति अस्पताल में वेंटिलेटर पर रखा गया है। सूचना मिलते ही मुंबई से उनके परिवार वाले भी मथुरा पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि वृंदावन स्थित आवास पर रविवार को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। तत्काल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में फिलहाल कोई सुधार नहीं हो रहा है। 
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। नयति की डायरेक्टर शिवानी शर्मा का कहना है कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालत बेहद नाजुक है। उनके अंग पूरी तरह से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

12 वर्ष की उम्र में सीखा भजन गायन

भजन गायक विनोद अग्रवाल ने यहां वृंदावन में पुष्पांजलि बैकुंठ में अपना आवास बना रखा है। रविवार की सुबह सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें नयति अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब से उनका वहीं इलाज चल रहा है। 

विनोद अग्रवाल का जन्म 6 जून 1955 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता स्वर्गीय किशननंद अग्रवाल और मां स्वर्गीय रत्नदेवी अग्रवाल को भगवान कृष्ण और राधा पर अटूट विश्वास था।

1962 में माता-पिता और भाई-बहनों के साथ वो दिल्ली से मुंबई चले गए। महज 12 वर्ष की आयु में उन्होंने भजन गायन और हार्मोनियम बजाना सीख लिया। उनके भजन देश में ही नहीं विदेशों में भी सुनते जाते हैं। 

विनोद अग्रवाल अब तक देश-विदेश में 1500 से अधिक लाइव कार्यक्रम कर चुके हैं। ब्रिटेन, इटली, सिंगापुर, स्विटजरलैंड, फ्रांस, कनाडा, जर्मनी, आयरलैंड, दुबई समेत कई देशों में सफल कार्यक्रम किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed