{"_id":"69ebe0f6ac35f158d705467c","slug":"bhairon-bazaar-accident-bhairon-bazaar-branch-will-be-operated-from-kachari-ghat-branch-agra-news-c-25-1-agr1067-1043790-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैरों बाजार हादसा : कचहरी घाट शाखा से होगा भैरो बाजार शाखा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैरों बाजार हादसा : कचहरी घाट शाखा से होगा भैरो बाजार शाखा का संचालन
विज्ञापन
आगरा। भैरों बाजार क्षेत्र में कृष्णा मेट्रो मॉल के निर्माण स्थल पर पुरानी बिल्डिंग धराशायी होने से ठप हुआ केनरा बैंक की शाखा का कामकाज अब कचहरी घाट शाखा से होगा। बैंक अधिकारियों ने शुक्रवार को तकरीबन सारा कैश और सभी दस्तावेज कचहरी घाट शाखा पहुंचा भी दिए। हालांकि लॉकरों को अभी शिफ्ट नहीं किया जा सका है। इसी वजह से पुलिस कर्मियों के साथ-साथ बैंक कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, सूत्रों के अनुसार बैंक अधिकारी लॉकरों की चाभियां तलाश नहीं कर सके हैं। फिलहाल लॉकरों को अगले कुछ दिनों में कचहरी घाट शिफ्ट कर लॉकरों का संचालन अगले महीने से शुरू करने का प्लान बनाया गया है। लीड बैंक मैनेजर ऋषिकेश बनर्जी ने बताया कि लॉकरों को शिफ्ट करने का काम तेजी से पूरा कर जल्द उन्हें खाताधारकों को सेवा के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। बता दें, हादसे के समय में लंच के समय बैंक कर्मियों के न होने से जानमाल का नुकसान बच गया था।
एडीए की चुप्पी
निर्माण शुरू होने के बावजूद परिसर को खाली न कराने और ध्वस्त न करने पर अभी तक आगरा विकास प्राधिकरण कोई कार्रवाई नहीं कर सका है। अधिकारी इस पूरे प्रकरण में चुप्पी साधे हुए हैं। अधिकारियों का सिर्फ इतना कहना है कि नक्शा पास था और पास नक्शे के अनुसार ही निर्माण हो रहा था। हालांकि निर्माण से पहले पुराने निर्माण को ध्वस्त किया जाना और सुरक्षा उपाय कर निर्माण न करने पर किसी की जवाबदेही तय नहीं की गई है।