{"_id":"68f9139207e2fabe29071c41","slug":"bhai-dooj-2025-auspicious-time-to-apply-tilak-on-bhai-dooj-2025-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhai Dooj 2025: बहनें करेंगी भाई के लिए मंगल कामना...यमुना में साथ लगाएंगी डुबकी, तिलक का ये है शुभ मुहूर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhai Dooj 2025: बहनें करेंगी भाई के लिए मंगल कामना...यमुना में साथ लगाएंगी डुबकी, तिलक का ये है शुभ मुहूर्त
Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:11 AM IST
सार
दिवाली के बाद बृहस्पतिवार को भाई दूज का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन बहनें भाइयों के लिए मंगल कामना करते हुए तिलक करेंगी। साथ ही बड़ी संख्या में भाई-बहन यमुना में स्नान भी करेंगे।
विज्ञापन
भाई दूज 2025 शुभ मुहूर्त
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
आज भाई दूज पर्व है। इसे यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाई की मंगल कामना करते हुए भाई का तिलक करेंगी। वहीं बड़ी संख्या में भाई-बहन यमुना में साथ-साथ स्नान करते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन जो भाई बहन का हाथ पकड़कर यमुना में डुबकी लगाते हैं तो उन्हें यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। बृहस्पतिवार को कार्तिक शुक्ल द्वितीया को तिलक करने के लिए अभिजीत मुहूर्त दिन में 11.42 बजे से दोपहर 12.27 बजे तक कुल 45 मिनट का है।
इससे पूर्व सुबह 6.26 बजे से 7:56 बजे तक तिलक का शुभ मुहूर्त है। जो बहनें इन दोनों समय पर भाई का टीका न कर पाएं वो दोपहर 4.56 बजे से शाम 6.26 बजे तक तिलक कर सकती हैं। दोपहर 1.30 बजे से 2.58 बजे तक राहुकाल में टीका करना वर्जित है। इस समय शुभ कार्य करना निषेध माना जाता है।
विज्ञापन
इससे पूर्व सुबह 6.26 बजे से 7:56 बजे तक तिलक का शुभ मुहूर्त है। जो बहनें इन दोनों समय पर भाई का टीका न कर पाएं वो दोपहर 4.56 बजे से शाम 6.26 बजे तक तिलक कर सकती हैं। दोपहर 1.30 बजे से 2.58 बजे तक राहुकाल में टीका करना वर्जित है। इस समय शुभ कार्य करना निषेध माना जाता है।
विज्ञापन
इसके अलावा इस दिन भाई-बहन एक साथ यमुना में स्नान करेंगे। मान्यता है कि ऐसा करने से भाई को यमराज का भय नहीं रहता। किवदंतियों के अनुसार इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर गए थे। बहन के स्वागत, सत्कार और प्रेम से प्रसन्न यमराज ने उन्हें वरदान दिया कि जो भाई अपनी बहन से तिलक कराएगा उसका अमंगल नहीं होगा।
विज्ञापन
मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त 11.42 से 12.27 तक
शुभ मुहूर्त सुबह 6.26 बजे से 7.56 दिन में बजे तक
दोपहर 4.56 बजे से शाम 6.26 बजे तक
राहुकाल
दोपहर 1:30 बजे से 2:58 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त 11.42 से 12.27 तक
शुभ मुहूर्त सुबह 6.26 बजे से 7.56 दिन में बजे तक
दोपहर 4.56 बजे से शाम 6.26 बजे तक
राहुकाल
दोपहर 1:30 बजे से 2:58 बजे तक