{"_id":"691fd7143d50e3a1860dd6e9","slug":"bhabi-cut-off-devar-private-part-police-await-medical-report-for-action-2025-11-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी ने उजाड़ दी दुनिया: कमरे में बुलाकर काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, एम्स में हुआ ऑपरेशन; अब ऐसी है हालत
Fri, 21 Nov 2025 08:36 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 21 Nov 2025 08:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में केमिकल इंजीनियर की दुनिया उसकी ही भाभी ने उजाड़ दी। दिवाली की रात कमरे में बुलाकर उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया। एम्स में हुए ऑपरेशन के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के बरहन में दीपावली पर घर आए युवक को उसी की भाभी द्वारा कमरे में बुलाकर प्राइवेट पार्ट काट दिया गया। घायल हुए योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
थानाध्यक्ष बरहन गुरूविन्द्र सिंह ने बताया कि युवक योगेश का अभी एम्स में उपचार हो रहा है। उसका प्राइवेट पार्ट चिकित्सकों ने जोड़ दिया है। लेकिन वह जुड़ा रहेगा या नहीं यह तो छुट्टी होने के बाद पता चलेगा। पुलिस उसी आधार पर कर्रवाई करेगी।

Trending Videos
योगेश कुमार हल्द्वानी स्थित एक सीमेंट कंपनी में कार्यरत हैं। दिवाली मनाने के लिए छुट्टी लेकर रविवार को घर आए थे। सोमवार को परिजनों के साथ पूजा की। इसके बाद घर के बाहर ही सो गए थे। परिजनों का आरोप है कि योगेश की भाभी तीन बच्चों के साथ अपने कमरे में सो रही थीं। रात करीब दो बजे भाभी ने युवक को अपने कमरे में बुलाया। इसके बाद प्राइवेट पार्ट काट दिया।
विज्ञापन
योगेश के चीखने पर परिजन जाग गए। उसे तुरंत अस्पताल ले गए। वहीं घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई। युवक को गंभीर हालत में दिल्ली में भर्ती कराया गया। योगेश का एम्स दिल्ली में उपचार हुआ। अब उसकी स्थिति सामान्य बताई गई है। फिलहाल प्राइवेट पार्ट जुड़ा हुआ है लेकिन हॉस्पिटल से छुट्टी होने के बाद पुलिस कार्रवाई करेगी।
जेठानी ने दी थी थाने में तहरीर
देवर का प्राइवेट पार्ट कटने के मामले में आरोपी देवरानी के खिलाफ जेठानी ने थाने में तहरीर दी थी। जेठानी ने तहरीर में लिखा था कि देवरानी अर्चना देवर की शादी अपनी बहन से कराने का परिवारीजनों पर दबाव डाल रही थी। इसको लेकर उसने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया।

शादी से एक महीने पहले की ये हरकत
ग्रामीणों ने बताया था कि योगेश शिक्षित हैं। अच्छी कंपनी में नौकरी करते हैं। भाभी अपनी छोटी बहन से उसकी शादी करवाना चाहती थीं मगर परिजन ने युवक की शादी दूसरी जगह तय कर दी। नवंबर 2025 में शादी होने वाली थी। इससे नाराज होकर भाभी ने घटना को अंजाम दिया।