Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Beware of the 'Big Four' poisonous snakes during rain and floods

Agra News: बारिश और बाढ़ में 'बिग फोर' जहरीले सांपों से रहे सावधान

Sat, 11 Jul 2026 01:34 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Beware of the 'Big Four' poisonous snakes during rain and floods
आगरा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी और कृषि क्षेत्रों में चार प्रकार के अत्यधिक जहरीले सांप पाए जाते हैं। चिकित्सा विज्ञान में इन्हें 'बिग फोर' कहा जाता है। इनमें हाथरस, अलीगढ़, मथुरा और आगरा जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इन सांपों में न्यूरोटॉक्सिक या हीमोटॉक्सिक जहर होता है, जो मानव शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करता है। बारिश के माैसम और बाढ़ के समय ये सांप और भी खतरनाक हो जाते हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


रात में सक्रिय होते हैं जहरीले सांप
स्पेक्टेकल्ड कोबरा में न्यूरोटॉक्सिक जहर होता है, जो तंत्रिका तंत्र पर हमला करता है। यह सांप खतरा महसूस होने पर फन उठा लेता है, जिसके पीछे चश्मे जैसा निशान होता है। कॉमन करैत में भी न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता है। यह मुख्य रूप से रात में सक्रिय होता है। इसके डसने पर दर्द या सूजन बहुत कम होती है, जिससे व्यक्ति को नींद में पता नहीं चलता। रसेल वाइपर में हीमोटॉक्सिक जहर होता है, जो रक्त और ऊतकों को नुकसान पहुंचाता है। यह बेहद आक्रामक होता है और खतरा महसूस होने पर कुकर की सीटी जैसी तेज फुफकार छोड़ता है। सॉ-स्केल्ड वाइपर या फुरसा में भी हीमोटॉक्सिक जहर होता है। इसका आकार एक से दो फीट ही होता है, लेकिन इसके शरीर के शल्क आपस में रगड़कर आरी जैसी आवाज पैदा करते हैं।
विज्ञापन


बिना जहर वाले सांपों की पुतली होती है गोल
सांपों के सिर का आकार उनकी पहचान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रसेल वाइपर और सॉ-स्केल्ड वाइपर का सिर त्रिकोणीय होता है। कोबरा का सिर फन फैलाने पर चौड़ा दिखता है। बिना जहर वाले ज्यादातर सांपों का सिर गोल या अंडाकार होता है, जो गर्दन से अलग से उभरा हुआ नहीं दिखता। जहरीले वाइपर प्रजातियों की पुतली बिल्ली की तरह पतली या खड़ी होती हैं। बिना जहर के अधिकांश सांपों की पुतली गोल होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डसने की जगह मिलते हैं दो दांतों के गहरे निशान
जहरीले करैत के गहरे काले या नीले शरीर पर सफेद रंग की पतली दोहरी धारियां होती हैं। रसेल वाइपर की पीठ पर भूरे रंग के गोल या चेन जैसे छल्ले होते हैं। विषहीन सांप जैसे रेट स्नेक हल्के भूरे या पीले रंग का लंबा सांप होता है, जो बहुत तेज भागता है। ढोरिया सांप पानी के आसपास पाया जाने वाला चेकदार पैटर्न का होता है। जहरीले सांप के काटने की जगह पर दो मुख्य और गहरे दांतों के निशान मिलते हैं। बिना जहर के सांप में कई छोटे-छोटे दांतों के गोलाई में खरोंच जैसे निशान मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed