फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Betting on World Cup Qualifier matches too Agra mastermind used to steal Hotstar data

वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैचों पर भी सट्टेबीजी: आगरा का निकला मास्टरमाइंड, हॉटस्टार का डाटा करते थे चोरी

Fri, 07 Jul 2023 03:18 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 07 Jul 2023 03:18 PM IST
सार

आगरा से नामी ओटीटी प्लेटफार्म डिजनी हॉटस्टार का डाटा चोरी कर उसे ऑनलाइन मुफ्त दिखाने और बेटिंग साइट चलाने का खेल चल रहा था। 
 

विज्ञापन
Betting on World Cup Qualifier matches too Agra mastermind used to steal Hotstar data
पुलिस आयुक्त कार्यालय, आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा से नामी ओटीटी प्लेटफार्म डिजनी हॉट स्टार का कंटेंट चोरी कर बेटिंग साइट चलाई जा रही थी। कंपनी की लीगल एडवोकेट ने शाहगंज थाने में धोखाधड़ी, आइटी एक्ट समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


बताया गया है कि करीमुल्लाह नामक बैंक खाता धारक के द्वारा ekbet.com नामक बेटिंग साइट संचालित की जा रही थी। इस वेबसाइट के यूआरएल पर क्लिक करते ही  https;bawas.cf.binkaur.xyz पर रीडेयरेक्ट हो जाती थी और यहां यूजर्स को स्टार प्लस और डिजनी हॉट स्टार समेत कई ओटीटी प्लेटफार्म का कंटेंट चोरी कर दर्शकों को मुफ्त दिखाया जा रहा था। इसके साथ ही उन्हें आगामी वर्ड कप के क्वालीफायर मैचों की स्ट्रीमिंग और बेटिंग कराई जा रही थी। 
विज्ञापन


स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी नोवी डिजिटल एंटरटेनमेंटमुंबई के द्वारा गठित वकीलों की टीम कंपनी ब्लू ऑइकन इन्वेस्टिगेशन सर्विस के हेमंत टंडन ने पुलिस कमिश्नर प्रीतिंदर सिंह को शिकायत दर्ज कराई है। कंपनी का आरोप है कि ekbet के द्वारा स्टार प्लस और डिजनी हॉट स्टार के सिग्नलों को होस्ट करा जा रहा है। अभी वर्ड कप क्वालीफायर मैचों की स्ट्रीमिंग के साथ आईडी बनाकर लोगों को सट्टेबाजी करवाई जा रही है। इसके लिए करीमुल्ला नाम से एचडीएफसी बैंक खाते का इस्तेमाल हो रहा है जो आगरा के शाहगंज क्षेत्र की शाखा का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के द्वारा फेसबुक, ट्विटर,इंस्टाग्राम आदि पर भी प्रचार करते हैं और सदस्यता का शुल्क लेने के लिए बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं। ट्रांजेक्शन आइडी के साथ क्यों आर कोड तक इसी खाते की यूपीआइ आईडी से संचालित हो रहे हैं। कंपनी ने ekbet पर धोखाधड़ी, कॉपीराइट और आई टी एक्ट व सट्टेबाजी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed